भारत की रहस्यमयी जगह, जहां मुर्दे को मिलती दोबारा सांसें!

punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2017 - 07:24 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- दुनिया भर में अनोखी और रहस्यमयी जगहों की कोई कमी नहीं है। जहां लोग इनसे जुड़ी बातों के बारे में सुनकर सोच में पड़ जाते हैं, वहीं इनके रहस्य भी कभी उजागर नहीं हुए। हम आज बहुत ही रहस्यमयी जगह की बात कर रहे हैं, जिसके बारे में मान्यता है कि यहां पर मृत देह को अगर लाया जाए तो कुछ देर के लिए उसके शरीर में आत्मा दोबारा प्रवेश कर जाती है। हालांकि इस बारे में यह बात स्पष्ट नहीं है कि यह कैसे हो सकता है। 


इंसानों के पुनर्जन्म से संबंधित यह जगह उत्तराखंड के लाखामाल में है। यहां पर भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है और आसपास पहाड़ों से घिरी यह जगह देखने में बहुत प्राचीन लगती है। इस मंदिर के आसपास खुदाई के वक्त भी बहुत से शिवलिंग भी मिले हैं।  


यमुना नदी के तट पर बर्नीगाड़ नामक जगह से कुछ दूरी पर स्थित है इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां लाए गए शव पर पुजारी पवित्र जल छिड़के तो मरा हुआ इंसान दोबारा जीवित हो जाता है। जैसे ही वह भगवान का नाम लेकर गंगाजल ग्रहण करता है उसके शरीर से आत्मा निकल जाती है और उसे मुक्ति मिल जाती है। इस बात को सिर्फ बातों और लोगों के विश्वास के आधार पर ही माना जाता है। इसके पीछे का कारण,सच्चाई और वजह के बारे में कोई नहीं जानता। 

Punjab Kesari