चंद्र ग्रहण के अगले दिन से शुरू हो रहा सावन व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त व विधि

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2020 - 01:42 PM (IST)

रविवार 5 जुलाई, साल 2020 का तीसरा ग्रहण लगने जा रहा है। वहीं, चंद्रग्रहण के अलग दिन से भी सावन व्रत की शुरूआत हो रही है। सावन महीने में इस बार 5 व्रत आ रहे हैं, जो 6 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त को समाप्त हो जाएंगे।

भारत में नहीं दिखेगा दूसरा चंद्र ग्रहण

बता दें कि 2.45 घंटे रहने वाला यह चंद्रग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। हालांकि इसकी कोई भी धार्मिक वजह नहीं है। भारतीय समय के मुताबिक, यह ग्रहण सुबह 8.37 बजे से 11.22 तक रहेगा। इसका अधिक प्रभाव यह ग्रहण अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्टिका और पैसिफिक में होगा। भारत के पड़ोसी देश जैसे ईरान, चीन, ईराक, ऑस्ट्रेलिया, मंगोलिया जैसे देशों में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगी।

PunjabKesari

नहीं लगेगा सूतक काल

उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने की वजह से इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। दरअसल, भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान यहां सुबह होगी और ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यही वजह है कि भारत में सूतक काल नहीं लगेगा। मगर, गर्भवती महिलाएं सावधानी जरूर बरतें। घर से बाहर ना निकलें, कुछ खाएं-पिएं नहीं और भगवान की अराधना करें।

ग्रहण के बाद शुरू होगा पहला सावन व्रत

चंद्रग्रहण के अगले दिन यानि 6 जुलाई से सावन व्रत का आरंभ हो जाएगा। पंचांग के अनुसार, पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9:21 मिनट है।

पहले सोमवार की पूजा विधि

सुबह स्नान करने के बाद शिवलिंग की विधि-विधान पूजा करें और सूरज को जल जरूर दें। भगवान शिव को पंचामृत, पुष्प, धूप, धतूरा, चंदन, चावल, शहद और बेल पत्री चढ़ाएं और आरती गाएं। इसके बाद उन्हें भोग लगाएं और पूरा दिन व्रत रखें। अगली सुबह भगवान की अराधना करके व्रत खोलें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static