Christmas Bash: सलमान ने भाईयों के साथ किया डांस, देखिए वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Dec 26, 2018 - 02:02 PM (IST)

बॉलीवुड स्टार्स में क्रिसमस की धूम खूब देखने को मिली। जहां कैटरीना कैफ के घर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सितारे इकट्ठे हुए वहीं सलमान खान के घर भी इस शाम पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में सलमान खान के फैमिली मेंबर्स व दोस्त शामिल हुए। तीनों खान भाईयों ने एक-साथ डांस करके इस सेलिब्रेशन की रौनक और बढ़ा दी जिसकी वीडियो सोशल मीडियो पर काफी वायरल भी हो रही है।



क्रिसमस पार्टी में एकसाथ झूमे खान बद्रर्स

इस पार्टी का एक मस्‍ती भरा वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान अपने दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट यह वीडियो शेयर किया। तीनों खान बद्रर्स एक इंगलिश गाने पर कमर मटकाते हुए नजर आ रहे हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Watch Video: सलमान ने भाईयों के साथ किया डांस @beingsalmankhan #khanbrothers #salmankhan #christmas #christmascelebration #dance #narikesari

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Dec 25, 2018 at 11:20pm PST

 

सलमान खान की पार्टी में कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, शाहरुख खान, अमृता अरोड़ा, आयुष शर्मा जैसे कई सितारों भी शामिल हुए। स्‍टार्स के अलावा उनके बच्‍चे भी इस पार्टी में मौजूद रहे। 


शाहरुख खान छोटे बेटे अब्राहम के साथ नजर आए। 

करण जौहर अपने दोनों बच्चों यश और हीरू को साथ आए हुए थे। 

सलमान की बहन अर्पिता भी अपने बेटे के साथ पार्टी में शामिल हुई। 

Content Writer

Sunita Rajput