11 महीने 11 दिन बाद भारत लौटे ऋषि कपूर, शेयर किए अनुभव, कहा-मेरी बीवी बनी मेरी मां

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 02:25 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले एक साल से पत्नी नीतू कपूर के साथ अमेरिका में थे। सोमवार देर रात ऋषि कपूर और नीतू कपूर मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों को एक-साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके चेहरे पर वतन लौटने की खुशी साफ झलक रही थी। ऋषि कपूर ने ब्लू डेनिम शर्ट और जींस पहन पहनी थी। वही नीतू ने ब्लैक टॉप के साथ डेनिम जीन्स वियर की। मीडिया को देखकर दोनों स्माइल करते हुए दिखाई दिए।

 

ऋषि कपूर को घरवापसी का लंबे समय से इंतजार था अब जब वो लौट आए हैं तो वह ट्वीट करके इस बात की खुशी भी जता रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, घर वापिस! 11 महीने 11 दिन! आप सभी को धन्यवाद!

ऋषि कपूर के आने से पहले अनुपम खेर ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "प्रिय नीतू कपूर और ऋषि कपूर। न्यूयॉर्क में करीब एक साल रहने के बाद भारत लौटने के लिए आपकी सुरक्षित यात्रा की कामना है। मुझे मिलीजुली फीलिंग हो रही है। मैं खुश हूं और दुखी भी। मैं तुम्हे बहुत याद करने वाला हूं। हमने साथ-साथ बहुत अच्छा वक्त बिताया। शुक्रिया। प्यार और दुआ।"

बता दें कि पिछले काफी समय से यह खबरें सुनने को मिल रही थी कि ऋषि कपूर सितंबर में भारत वापिस लौटेंगे। खबरों के मुताबिक ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। वहां उनके साथ पत्नी नीतू कपूर थी जो उनका ख्याल एक मां की तरह रख रही थी।

 

ऋषि कपूर को जब अपनी बीमारी के बारे में पता चला तो वह तुंरत विदेश रवाना हो गए। उनके जाने के कुछ दिन बाद ही उनकी मां कृष्णा का देहांत हो गया था लेकिन उनके अंतिम संस्कार में ना ऋषि कपूर पहुंच पाए, ना नीतू कपूर और ना ही रणबीर कपूर।

अब सभी लोग ऋषि कपूर की अच्छी सेहत की कामना कर रहे है। ऋषि के फैंस उनके देश वापिस आने पर काफी खुश हैं।

Content Writer

Priya dhir