क्या आप जानते हैं इन बॉलीवुड स्टार के Real Name

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2017 - 06:26 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): बॉलीवुड स्टार के बारे में नई-नई बातें जानने के लिए हमेशा उनके फैन्स उत्साहित रहते है फिर चाहें रियल लाइफ से संबंधित हो या करियर से। आज हम आपको बॉलीवुड स्टार के रियल नेम बताएंगे। जी हां, इन स्टार ने बॉलीवुड के लिए अलग नाम चुनें। इन स्टार्स ने अपने असली नाम कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं किए।

1. शिल्पा शेट्टी

अपनी फिटनेस और एक्ट्रिंग के लिए फेमस शिल्पा शेट्टी का असली नाम अश्विनी शेट्टी है। बॉलीवुड में आने से पहले ही उन्होंने अपना नाम बदल दिया। 

2. सलमान खान
बॉलीवुड के दंबग सलमान खान का असली नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है। उनका नाम काफी लंबा है इसीलिए उन्होंने बॉलीवुड में इसका शॉर्ट फॉर्म इस्तेमाल किया।

3. प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों में से एक है। आपको बता दें कि इनका असली नाम प्रीतम सिंह जिटा है। फिल्म इंडस्ट्री में आकर उन्होंने अपने नाम को पूरी तरह बदल दिया। 

4. अक्षय कुमार

अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। दरअसल, जब इन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की तो तब कुमार काफी फेमस थे इसीलिए इन्होंने अपना नाम अक्षय कुमार रख लिया।

5. सनी लिओनी

दुनिया में अपनी हॉटनेस के लिए मशहूर सनी लिओनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। 

Punjab Kesari