3 साल का बच्चा करता है स्पाइडरमैन जैसे करतब

punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2017 - 10:52 AM (IST)

लाइफस्टाइल : बच्चें तो हर दम उछल-कूद करते ही रहते हैं। उनका बचपन ही एेसा होता है। लेकिन यदि कोई कम उम्र का बच्चा हैरतअंगेज कारमाने करें तो हर कोई दंग रह जाता है। जी हां, हम एक एेसे ही 3 साल के छोटे बच्चे की बात कर रहे हैं जो 10 फुट ऊंची दीवार पर मिनटों में चढ़ जाता है। इस बच्चे के हैरतअंगेज कारनामे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ये बच्‍चा है या स्‍पाइडर मैन...


ईरान के शहर बाबोल का रहने वाला अरात होसिनी महज तीन साल का है। जो देखने में बहुत ही प्यारा और बेहद क्‍यूट बेबी है। इसे देखकर यह हम सोच भी नहीं सकते कि यह इतनी ऊंची दीवार पर चढ़ता होगा। अरात होसिनी एक दो फुट नहीं बल्‍कि करीब 10 फुट ऊंची दीवार को ऐसे चढ़ते है जैसे कोई बच्चा नहीं बल्कि बंदर चढ़ रहा हो। यह बच्चा अकेला दीवार पर ही नहीं बल्कि और भी कई करतब करता है। आप इसके एक्सरसाइज करते हुए की फोटोज देख कर भी इसके अनोखे होने का अंदाजा लगा सकते हैं।


इसके माता-पिता फातिमा पर मोहम्मद का कहना है कि इसने इसके लिए कोई प्रोफैशनल ट्रेनिंग नहीं ली है। अरात होसिनी तो सिर्फ रोज 10 से 20 मिनट के लिए एक्सरसाइज ही करता है। वे बताते हैं कि अरात सिर्फ 9 महीने का ही था जब से जिमनास्टिक्स करने लगा था। उसके पिता बताते है कि वह अपने स्टंट की प्रैक्टिस के लिए कहीं जाता नहीं है बल्कि वह इस तरह के स्टंट घर के टी.वी या फिर सीढियों पर ही करता है।

Punjab Kesari