रिटायरमेंट के बाद इस आलीशान घर में रहते है रतन टाटा, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Dec 31, 2017 - 10:54 AM (IST)

भारत के टॉप बिजनेसमेन की लिस्ट में शामिल टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा को भला कौन नहीं जानता। टाटा ग्रुप को उसकी ऊंचाइयों पर पहुंचाने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। अपने लाइफस्टाइल और रहन-सहन को लेकर दुनियाभर में फेमस रतन टाटा मुंबई के कोलाबा में समुद्र किनारे सफेद रंग के बंगले में रहते है। बिजनेस की दुनिया में एक अलग मुकाम बनाने वाले रतन टाटा का घर बेहद खूबसूरत है। आइए जानते है रतन नवल टाटा के इस बंगले के बारे में कुछ खास बातें।

रतन टाटा का मुंबई में स्थित घर अपनी खूबसूरती और वास्तुकला के लिए फेमस है। समुद्र के किनारे टाटा जी का यह घर किसी आइलैंड से कम नहीं लगता है। रतन टाटा ने अपने इस घर को खुद डैकोरेट करवाया है।

पूरी तरह सफेद रंग का यह बंगला 13,350-sq-ft तक फैला हुआ है। रिटायरमेंट से पहले ही रतन टाटा ने इस घर को अपनी जरूरतों के हिसाब से डिजाइन करवाया था।

कोलाबा पोस्ट ऑफिस के पीछे बने इस बंगले के बेसमेंट में पार्किग बनाई गई है, जिसमें 10-12 कारें पार्क की जा सकती हैं। बंगले के बाहर बने खूबसूरत गार्डन में रतन टाटा एक्सरसाइज करते हैं और अपने डॉगी को टहलाते हैं। इसके अलावा इस घर में एक खूबसूरत मंदिर भी बनाया हुआ है।

3 फ्लोर के इस बंगले को  7 लेवल में बांटा गया है। फर्स्ट फ्लोर के निचले हिस्से में लिविंग रूम और ऊपरी हिस्से में सन डेक है और इसके साथ ही इसमें स्टडी रूम भी बनाया गया है।

दूसरे फ्लोर के निचले हिस्से में 3 बेडरूम और ऊपरी हिस्से में एक लाइब्रेरी है। इसके साथ ही तीसरे फ्लोर के निचले हिस्से में मीडिया रूम, बेडरूम और 1 जिम है। इसके उपर स्विमिंग पूल, लाउंज और सन डेक बने है।

Punjab Kesari