रणवीर नहीं कर सकते ये 3 काम, दीपिका ने लगाया बैन

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 01:09 PM (IST)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को करीब 2 महीने हो चुकें हैं लेकिन अब तक ये कपल चर्चा में बनी हुआ है। शादी के बाद दीपिका व रणवीर दोनों ही किसी न किसी वजह से सु्र्खियों में रहते हैं। वहीं एक इंटरव्यू में रणवीर ने बताया कि शादी के बाद दीपिका ने उनके लिए 3 चीजों को बैन कर दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसे क्या काम हैं, जिनको करने से रोकने के लिए रणवीर को सख्त हिदायत दी गई है? चलिए आपको बताते हैं कि शादी के रणवीर कौन-से तीन काम नहीं कर सकते।

 

देर रात तक घर से बाहर नहीं रह सकते रणवीर

इंटरव्यू में रणवीर ने खुद बताया कि दीपिका ने मुझे देर रात तक घर से बाहर रहने से बैन कर दिया है। बशर्ते काफी लेट ना हो गया हो।

बिना काए नहीं जा सकते घर से बाहर

दीपिका ने रणवीर को सख्त हिदायत दी है कि चाहे कितना भी जरूरी काम क्यों ना हो वह बिना खाए घर से बाहर नहीं जा सकते।

 

कॉल मिस करना भी है मना

अपने इंटरव्यू में रणवीर ने कहा कि उन्हें कॉल मिस करने से बिल्कुल मना किया है, फिर चाहे वो परिवार के सदस्य की हो या दीपिका की। बता दें, दोनों पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों ने 14-15 नवंबर 2018 में शादी की थी

दीपिका को पत्नी के तौर पर देखकर ऐसा फील करते हैं रणवीर

रणवीर ने बताया कि दीपिका घर पर ग्लैमरस डीवा बनकर नहीं रहतीं बल्कि वह बहुत घरेलू हैं इसलिए मुझे उनसे प्यार है। वे एक अच्छी होममेकर हैं। उन्हें घर घर खेलना बहुत पसंद है. वे मेरी जिंदगी को बेहद खूबसूरत बनाने जा रही हैं।

 

Content Writer

Anjali Rajput