दीपवीर ने शेयर किया अपना वेडिंग इनविटेशन, देखिए कार्ड की पहली झलक

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 04:54 PM (IST)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस का इंतजार अब खत्म हुआ। हाल ही में दीपिका और रणवीर ने ऑफिशियली अपनी शादी की डेट अनाउंस कर दी है। यह कपल 14 और 15 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधेगा। 


दीपिका और रणवीर के वेडिंग इनविटेशन कार्ड में हिंदी और इंगलिश दोनों भाषाओं का इस्तेमाल किया है। कार्ड में लिखा है, 'इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए आपका बहुत आभार। हम अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करने वाले हैं। इसमें आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। ढेर सारा प्यार- दीपिका और रणवीर।' 


आपको बता दें, मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यह शादी इटली के लेक कोमो में होगी, जिसका जश्न 4 दिनों तक चलेगा। मगर मीडिया को इस भव्य शादी से दूर रखा जाएगा। 


 

Content Writer

Nisha thakur