प्रियंका की रिसेप्शन में लाइमलाइट ले गईं दीपिका, एक गलती से पीछे रही देसी गर्ल
punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 07:07 PM (IST)
प्रियंका-निक ने कल अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन होस्ट किया जिसमें बॉलीवुड स्टार्स की खूब महफिल जमी। रिसेप्शन में सभी ग्लैमर लुक में नजर आए। मगर प्रियंका-निक की रिसेप्शन में न्यूलीवेड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सारी लाइमलाइट बटौर लीं। पूरी पार्टी में दीपवीर ही छाए रहे। ऐसा लग रहा था मानो यह प्रियंका-निक की नहीं बल्कि दीपवीर की रिसेप्शन हो। दरअसल, दीपिका के लुक ने रिसेप्शन में मौजूद मेहमानों को खूब अट्रेक्ट किया। आइए जानते है कैसे।
प्रियंका के हाथों में न चूड़ा न गले में मंगलसूत्र
रिसेप्शन में दीपिका के चूड़े व मंगलसूत्र ने बटौरी लाइमलाइट
वैसे तो प्रियंका अपनी रिसेप्शन में डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के पैस्टल ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही थी। मगर इस दौरान उनसे एक चूक हो गई, जिस वजह से दीपिका ने पार्टी में चर्चा बटौर रही हैं। दरअसल, जहां प्रियंका ने अपनी रिसेप्शन में न तो चूड़ा पहने नजर आई और न ही उनके गले में मंगलसूत्र नजर आया, वहीं दीपिका के मंगलसूत्र व चूड़े ने सभी को खूब आकर्षित किया।
दीपिका के आगे फीका पड़ा प्रियंका का लुक
प्रियंका-निक के रिसेप्शन में रणवीर-दीपिका ने लूटी महफिल
प्रियंका-निक के रिसेप्शन में न्यूली वेड्स कपल दीपिका और रणवीर ने जमकर मस्ती और डांस किया। दोनों ने मिलकर डांस फ्लोर पर आग लगा दी। वेडिंग रिसेप्शन की कई ऐसी इनसाइड वीडियोज वायरल हो रही है जिसमें दोनों खूब डांस कर रहे हैं। वहीं एक वीडियो में तो रणवीर सिंह ने डीजे कंसोल को संभालते नजर आए तो दीपिका फैशन डिजाइनर संदीप खोसला के साथ जमकर ठुमके लगाती दिखी।