क्या सच में रणबीर-आलिया ने कर ली चोरी-छिपे की सगाई!- Nari

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 02:56 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर इनकी नई तस्वीर देखने को मिल ही जाती है। अब मीडिया में इन दोनों को लेकर एक खबर आ रही है जो इनके फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर ने अपने 36 वे बर्थडे पर चोरी-छिपे आलिया से सगाई कर ली है, हालांकि अभी इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 


इस तस्वीर की वजह से हो रही है सगाई की चर्चा

रणबीर-आलिया की सगाई की चर्चाओं की वजह है यह तस्वीर, जिसमें ये सितारे अपनी मांओं के साथ हैं। नीतू सिंह ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी। वह अच्छे से जानती थी कि इस तस्वीर को देखकर लोग बातें करेंगे। मगर उन्होंने दुनिया की परवाह किए बिना यह तस्वीर पोस्ट की। 


नीतू चाहती हैं दोनों जल्द शादी करें
रणबीर की मम्मी नीतू को आलिया बहुत पसंद है। वह चाहती हैं कि दोनों अपने रिश्ते को एक नए स्तर पर लेकर जाएं। हो सकता है इसी वजह से दोनों ने सादे और पारिवारिक माहौल में सगाई की हो। 


2020 तक कर सकते हैं शादी
मीडिया में आई खबरों की मानें तो यह जोड़ा 2020 तक शादी के बंधन में बंध सकता है। 

 

इन लड़कियों से था रणबीर का अफेयर


रणबीर कपूर का अफेयर सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ रह चुका है। मगर नीतू कपूर को अपने बेटे के लिए इन में से कोई भी लड़की पसंद नहीं थी। एेसा पहली बार हुआ है कि नीतू को अपनी बेटे की पसंद अच्छी लगी हो। 


 

Content Writer

Nisha thakur