Propose Day: राशि के अनुसार गिफ्ट देकर पार्टनर को कहें दिल की बात

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 09:07 AM (IST)

वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानि प्रपोज डे (Propose Day ) पर लोग हिम्मत जुटा कर अपनी दिल की बात बोल ही देते है। अगर आप भी अपने दिल की बात कहने का मौका तलाश रहें है तो राशि के अनुसार जानें कि अपनी पार्टनर को क्या गिफ्ट दें। राशि के अनुसार गिफ्ट देकर पार्टनर को प्रपोज करने से आपकी बात 100% बन जाएगी।

 

राशि के अनुसार गिफ्ट देकर करें प्रपोज

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाली लड़कियों को घूमना फिरना ज्यादा पसंद होता हैं। ऐसे में अगर आपकी पार्टनर मेष राशि की है तो उन्हें किसी रोमांचक जगह पर घुमाने ले जाएं। गिफ्ट की बात करें तो आप उन्हें कोई गैजेट, स्टाइलिश कपड़े या फिर घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वाली लड़कियों को डेट पर ले जाना थोड़ा महंगा साबित हो सकता हैं। इनकी हां सुनने के लिए आपको इन्हें एक सुन्दर सा हार या हीरे का लॉकेट लेकर देना होगा। इससे आपका काम बन जाएगा।

 

मिथुन राशि (Gemini)

इस राशि की लड़कियों को प्रपोज करने के लिए आप उन्हें कोई एक्सपेंसिव ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो उन्हें रोमांटिक डेट पर ले जाकर उन्हें वहीं प्रोपज कर दें।

 

कर्क राशि (Cancer)

इन लड़कियों को प्रपोज करने से पहले आप इन्हें कोई ऐसा उपहार दें, जो पुरानी यादों को ताजा करके इनको भावुक बना दें। जब ये भावुक हो जाएं उन्हें प्रपोज कर दे।

सिंह राशि (Leo Sun Sign)

वैलेंटाइन को खास बनाने के लिए आपको सिंह राशि की लड़कियों को कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहिए, जिन्हें देखकर वह खुश हो जाए। वैसे ये रोमांस के मामले में काफी आगे होती हैं इसलिए आप कैंडल लाइट डिनर पर ले जाकर प्रोपज करें।

 

कन्या राशि (Virgo Sun Sign)

कन्या राशि वाले बहुत समझदार होते हैं। इनके लिए तोहफा मायने रखता है उसकी कीमत नहीं। इसलिए आप जो भी इन्हें देंगे वह उन्हें जरूर पसंद आएगा। इनके लिए कोई ऐसा तोहफा लें जिसका इस्तेमाल वह रोजाना कर सकें।

 

तुला राशि (Libra)

तुला राशि की लड़कियां तोहफे के मामले में काफी चूजी होते हैं। वह तोहफे को भी काफी तोल-मोल कर देखती हैं। ऐसे में आप इन्हें कोई अच्छा परफ्यूम, गैजेट या फिर कोई पर्स/वॉलेट गिफ्ट कर सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाली लड़कियां स्वभाव से काफी रहस्यमय किस्म की होती हैं। ऐसे में आप इन्हें कोई मिस्ट्री नोवल के साथ फ्लॉवर बुके गिफ्ट करके प्रपोज कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

मकर राशि के लिए कीमत से ज्यादा इमोशंस मायने रखता है इसलिए आप इन्हें हाथ से बनाकर कुछ अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। इसे देखकर वह खुश हो जाएंगे और फिर आप उन्हें प्रोपज करके उनकी इस खुशी को दोगुना कर दें।

 

मकर राशि (Capricorn)

इस राशि वाले लोग एक्स्पेक्ट करते हैं कि उनका पार्टनर उनके लिए दुनिया की सबसे खास चीज लेकर आए। ऐसे में आप उनकी स्टेटस से मैच करते हुए आप उनकी पसंद की कोई फैशनेबल चीज देकर उन्हें आई लव यू बोल सकते हैं।

 

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाली लड़कियों को प्राचीन वस्तुओं से काफी लगाव होता है। ऐसे में आप उन्हें कोई एंटीक चीज गिफ्ट करके प्रपोज कर सकते हैं।

 

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाली लड़कियों को महंगा नहीं लेकिन ऐसा तोहफा दें, जिसका वह इस्तेमाल कर पाए। साज सजावट या फिर दिखावे की चीजों से ये सख्त नफरत होती हैं। हालांकि यह हर किसी के दिए गिफ्ट को बेहद संभालकर रखती हैं इसलिए आप इन्हें अपनी अच्छी सोच से कुछ भी दे सकते है।

Content Writer

Anjali Rajput