शुरू हुई शादी की तैयारियां, दुल्हन की तरह सजा देसी गर्ल का बंगला

punjabkesari.in Monday, Nov 26, 2018 - 02:30 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और इंटरनेशन स्टार निक जोनस की शादी को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। फैंस की यह उत्सुकता 2 दिसंबर को खत्म हो जाएंगी। भले ही प्रियंका-निक की शादी को एक सप्ताह पड़ा हो लेकिन तैयारियां अभी से शुरु हो चुकी है। प्रियंका के घर की डेकोरेशन भी हो चुकी है। 

दुल्हन की तरह सजा प्रियंका चोपड़ा का घर

जी हां, प्रियंका चोपड़ा के घर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें आप देख सकते है कि कैसे दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूरा घर लाइटिंग से सजा हुआ हैं। 

दो रीति-रिवाज से शादी करेंगे प्रियंका-निक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका-निक की शादी दो रीति-रिवाज से होगी। 2 दिसंबर को दोनों हिन्दू रिवाज से शादी करेंगे। वहीं, 3 दिसंबर यह कपल क्रिश्चियन तरीके से शादी करेंगा। 

रिसेप्शन पार्टी भी होंगी दो 

खबरें तो ये भी है कि दीपवीर की तरह यह कपल भी 2 रिसेप्शन पार्टी देंगा। एक दिल्ली और दूसरी मुंबई में होगी। आपको बता दें कि प्रियंका-निक की तरफ से शादी की डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई हैं। 

Content Writer

Sunita Rajput