#SareeTwitter: प्रियंका ने शेयर की साड़ी में फोटो तो लोगों ने दी सालगिरह की बधाई
punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 02:51 PM (IST)
कीकी, मोमो, कॉकरोच और बॉटल कैप चैलेंज के बाद इन दिनों सोशल मीडिया #SareeTwitter हैशटैग ट्रेंड कर रहा हैं। दरअसल, दुनियाभर की महिलाएं ट्विटर पर अपने साड़ी लुक की तस्वीरें शेयर कर उसे साड़ी ट्विटर हैशटैग देकर पोस्ट कर रही हैं। इस ट्रेंड में शामिल होने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं की इस लिस्ट में अब कई हस्तियों और राजनेताओं का नाम भी शामिल हो गया है।
Morning puja on the day of my wedding (22 years ago!) #SareeTwitter pic.twitter.com/EdwzGAP3Wt
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 17, 2019
हाल ही में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने 22 साल पहले की एक फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कीं। इतना ही नहीं, उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बताया है कि ये फोटो उनकी शादी के दिन सुबह हुई पूजा की है। प्रियंका की इस साड़ी वाली पोस्ट को देख कुछ लोगों ने तो गलत अंदाजा ही लगा डाला। लोगों ने पोस्ट पर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई देनी शुरू कर दी। दरअसल, सभी को लगा कि शायद प्रियंका ने अपनी शादी की सालगिरह पर अपनी ऐसी तस्वीर शेयर की हैं।
इन राजनेताओं ने भी शेयर की पोस्ट
ट्विटर पर चल रहे #SareeTwitter इस ट्रेंडी हैशटैग के साथ सिर्फ प्रियंका गांधी नहीं, बल्कि अन्य कई राजनेता भी जुड़ रही है। प्रियंका से पहले बीजेपी की नूपुर शर्मा ने भी साड़ी पहने हुए अपनी दो फोटो ट्विटर हैंडल पर शेयर की।
Here comes a trend I can completely relate to! #SareeTwitter pic.twitter.com/CrP95J5edv
— Nupur Sharma (@NupurSharmaBJP) July 15, 2019
अन्य सेलिब्रिटीज ने भी शेयर की तस्वीरें
सिर्फ राजनेता ही नहीं बल्कि टीवी एट्रेस सुज़ैन बर्नेट, शिव सेना नेता प्रिंयका चतुर्वेदी, एक्ट्रेस नगमा, एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा, यामी गौतम, गुल पनाग, दिव्या दत्ता, रेणुका शहाणे और लेखिका नंदीता अइर जैसी हस्तियों ने ट्विटर पर अपनी-अपनी साड़ी पोस्ट शेयर कीं।
Because #SareeTwitter & I cannot miss tweeting with this hashtag :) pic.twitter.com/VTC2ISlvoy
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) July 15, 2019
अब तक कई आम लड़कियां भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस नए हैशटैग के साथ अपनी साड़ी वाली तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। क्या आप भी इस चैलेंज से जुड़ना चाहती है तो आज ही अपनी बेस्ट साड़ी लुक वाली तस्वीर हैशटैग के साथ शेयर कर सकती है।
Saree dipicts our Indian tradition and culture. It is also supposed to be known as our sexiest costume. One looks dignified , elegant, beautiful , graceful and yet can seem very appealing in it #SareeTwitter pic.twitter.com/gVIuAZ6Uco
— Nagma (@nagma_morarji) July 15, 2019