प्रियंका-निक की शादी की तारीख हुई फिक्स, जोधपुर में इस दिन लेंगे फेरे!

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 06:12 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया में आई रिपोर्ट्स  की मानें तो प्रियंका-निक 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी का जश्न 3 दिन तक चलेगा। यह शाही शादी जोधपुर में होगी। दोनों की फैमिली इस शादी के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित है। 

आपको बता दें, कुछ दिनों पहले ही प्रियंका और निक को जोधपुर में देखा गया है। तभी से मीडिया में खबरें आ रही हैं कि दोनों यहां शादी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, खबरें तो यह भी आ रही हैं कि निक जोनस शादी की तैयारियों के लिए भारत आ चुके हैं। 

इस खबर में कितनी सच्चाई हैं यह तो तभी पता चलेगा जब प्रियंका या उनकी फैमिली की तरफ से कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट होगी। 
 

Content Writer

Nisha thakur