तीन बार Suicide करने की कोशिश कर चुकी हैं प्रियंका, जानिए क्या थी वजह?

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 01:52 PM (IST)

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लौहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं। आज हर जगह सफलता प्राप्त करने वाली प्रियंका को करियर के शुरूआती दिनों में कई बार असफलता का मुंह भी देखना पड़ा था। असफलता और ब्वॉयफ्रेंड के साथ हो रहे झगड़ों के कारण प्रियंका ने 3 बार सुसाइड करने की कोशिश की। इस बात का खुलासा प्रियंका के पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू ने किया था।


उन्होंने बताया कि जब प्रियंका बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही थी तो उस समय वह काफी डिप्रेशन में रहने लगी थी। उसी समय प्रियंका और उनके ब्वॉयफ्रेंड असीम के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इन सबसे तंग आकर प्रियंका ने सुसाइड करने की भी कोशिश की।

इसके आगे जाजू कहते हैं,'प्रियंका हर रोज मुझे रात को 2 से 3 बजे कॉल करती और मैं उसको असीम के घर के नीचे से अपनी कार में लेकर आता। एक बार तो प्रियंका और असीम की इतनी बड़ी लड़ाई हुई की वह कार लेकर वसई चली गई और सुसाइड करने की कोशिश की। इतना ही नहीं एक बार उन्होंने बिल्डिंग की बालकनी से कूदकर जान देनी चाही। उसकी सेफ्टी के लिए हमने उसे कुर्सी से बांध दिया और खिड़कियों के इर्द-गिर्द ग्रिल लगाई।' 

मगर प्रियंका ने इन सब बातों को झूठा बताया था। आपको बता दें, अब प्रियंका और प्रकाश जाजू के रिश्ते अच्छे नहीं है। प्रियंका के पापा ने प्रकाश पर क्रिमिनल केस भी फाइल किया। इसी केस के चलते उनको लगभग 67 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। 

 

Content Writer

Nisha thakur