पिता को याद को प्रियंका ने डाली पोस्ट, पढ़िए बेटी की दिल छू लेने वाली बातें

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 01:53 PM (IST)

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि प्रिंयका अपने पिता अशोक चोपड़ा के सबसे करीब थीं। साल 2013 में कैंसर की वजह से प्रियंका ने अपने पिता को खो दिया था लेकिन पिता के निधन के बाद वो अक्सर ही अपने पिता की याद में कुछ न कुछ इमोशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पिता की हैंडराइटिंग में डैडी लिटिल गर्ल का टैटू भी बनाया हुआ है। आज अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रियंका ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो हर किसी के दिल को छू जाए।

एक्ट्रेस ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उनके पिता के साथ गाना बज रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'हर साल मैं और सिड आपको किसी तरह से सरप्राइज देने की कोशिश करते थे लेकिन हम कुछ नहीं कर पाते थे क्योंकि आपको हमेशा सब पता होता था। मैं आशा करती हूं आप जहां भी हो आपको पता हो आप हमेशा हमारे साथ हैं। मैं जो भी करती हूं, मैं हमेशा आपके प्रोत्साहन के बारे में सोचती हूं। मैं हर चीज चुनने में आपका साथ मांगती हूं। मेरे साथ जो भी होता है उसके लिए आपकी दुआओं की शुक्रगुजार हूं। जन्मदिन मुबारक हो डैड। काश आप हमेशा हमारे साथ होते। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।'

प्रिंयका के वीडियो पेस्ट करते ही एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और जैकलीन फर्नांडीज ने उनके पोस्ट पर हार्ट इमोजीस पोस्ट किया। प्रियंका की भाभी डेनियल जोनास ने भी पोस्ट पर कमेंट किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

Content Writer

Anjali Rajput