जब जयमाला के वक्त हो गया था 'झगड़ा', निक जोनस ने ढोए थे अपनी ही शादी में सिलेंडर

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2019 - 06:01 PM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की प्रमोशन में बिजी हैं। प्रियंका अपने को-एक्टर्स फरहान अख्तर और रोहित सराफ के साथ अलग-अलग शो पर जाकर फिल्म को प्रमोट करने में लगी हुई है। हाल ही में प्रियंका कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो में पहुंची जहां उन्होंने ना सिर्फ अपनी फिल्म को प्रमोट किया बल्कि अपनी शादी और पति निक से जुड़ी कुछ बातें भी शेयर की।दरअसल, कपिल ने प्रियंका से निक को लेकर सवाल पूछे। कपिल कहते हैं, 'हर दामाद की तरह निक भी आपकी मां यानी अपनी सास के पैर छूते हैं या किस करते हैं।' इस पर सभी जोर से हंस पड़ते हैं। फिर प्रियंका जवाब में कहती हैं, 'दोनों के बीच में। बेचारा गले लगाता है मम्मी को।


 
वहीं, प्रियंका ने शो में बताया कि कैसे जोधपुर में हुई उनकी शानदार शादी के लिए पति निक जोनस ने तैयारी की थी। उन्होंने बताया, निक और उनका परिवार शादी की तैयारियों में हाथ बटाने के लिए 10 दिन पहले भारत आ गए थे। यहां तक कि निक ने तो शादी में गैस सिलेंडर उठाने का काम भी किया था। इसी के साथ प्रियंका ने अपनी शादी का एक फनी किस्सा ऐसा भी शेयर किया जिसे शायद ही निक-प्रियंका अपनी लाइफ में भूल सके।  

प्रियंका ने किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जयमाला के वक्त जब उनके भाईयों ने उन्हें माला पहनाने के लिए ऊपर उठाया, जैसा कि हिंदु शादियों में होता हैं तो निक और उनके परिवार वालों को लगा कि हम लड़ाई करना चाहते हैं, निक के परिवार को लगा कि उन्हें कुछ करना चाहिए तो उन्होंने निक को उठाया और उन्हें आगे की तरफ धक्का देने लगे।' 

बता दें कि प्रियंका अपनी मैरिड लाइफ को फुल एन्जॉय कर रही हैं। उन्हें अक्सर अपनी फैमिली यानी निक ब्रदर्स के साथ पार्टीज एन्जॉय करते देखा जाता हैं, बात अगर प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर की करें तो उनके साथ भी प्रियंका की अच्छी बॉन्डिग है। मगर वो प्रियंका से खुद को जेठानी कहलाना ही पसंद करती हैं। जी हां, प्रियंका ने इस बारे में बताते हुए कहा कि “मेरी जेठानी सोफी खुद को ’जेठानी’ (बड़ी भाभी) कहती है। वह कहती है आपको मेरी बात सुननी होगी, क्योंकि मैं जेठानी हूं।’ 

 

गौरतलब है कि प्रियंका-निक की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी जिसके बाद गर्मियों में जो और सोफी की शादी रखी गई थी जिसमें पूरा जोनास परिवार जुटा हुआ था। दोनों ने फ्रांस में एक निजी समारोह में शादी की थीं। प्रियंका 36 साल की हैं, सोफी 23 साल की है। हालांकि प्रियंका के पति निक 27 साल के हैं। 

Content Writer

Sunita Rajput