रोके की रस्में हुई पूरी, ट्रैडीशनल आउटफिट में दोनों दिखें Stunning
punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 05:51 PM (IST)
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद प्रियंका-निक की रोका लुक सामने आ गई है। दोनों ही ट्रैडीशनल लुक में दिखाई दिए। जहां देसी गर्ल प्रियंका हैवी सिल्वर एम्बॉइडरी वाले येलो कलर के फ्लोरलेंथ सूट में दिखीं, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग हैवी दुपट्टा कैरी किया था। प्रियंका ने अपनी ट्रैडीशनल लुक को पंजाबी जूती पहनकर पूरा किया।
बता दें कि प्रियंका ने अपनी रोका सेरेमनी पर लाइम यैलो कलर की ड्रैस पहनी है जो मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई है।
A post shared by NEEDLEDUST (@needledust) on Aug 18, 2018 at 3:11am PDT
उन्होंने अपने इस ट्रैडीशनल ड्रैस के साथ 'Needledust' की पंजाबी सिव्र इम्ब्रॉयडरी जूती पहनी। प्रियंका ने डार्क लिप शेड व मिनिमल मेकअप किया। वहीं, निक जोनस भी प्रियंका से कुछ कम नहीं दिखें। उन्होंने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी जो उन्हें खूब जंच रही थी।
A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Aug 18, 2018 at 12:06am PDT
गौरतलब है कि 18 अगस्त यानी आज रात निक और प्रियंका की इंगेजमेंट पार्टी होगी जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने सितारे शिरकत करेंगे। रोका सेरेमनी की रस्में तो 10 बजे से शुरू हो चुकी हैं जिसे अटेंड करने के लिए प्रियंका की बहन परिणिती चोपड़ा भी पहुंची। परिणिती ने यैलो कलर की ट्रैडीशनल ड्रैस पहनी जिसके साथ उन्होंने ओवरसाइज झूमके पहनें।