फिल्मों में काम करने के बाद अब इंवेस्टर बनी प्रियंका - Nari

punjabkesari.in Tuesday, Oct 09, 2018 - 01:45 PM (IST)

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा आज हर महिला के लिए प्रेरणा है। कुछ समय से वह अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है लेकिन आज हम आपको उनकी शादी नहीं बल्कि एक नई शुरूआत के बारे में बताने जा रहे हैं। प्रियंका ने अब इन्वेस्टमेंट का काम शुरू करके महिलाओं के लिए नई राह खोली है।

 

डेटिंग एप में इन्वेस्ट करेंगी प्रियंका
बीते सप्ताह प्रियंका ने टेक इन्वेस्टर के तौर पर नई जिंदगी शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने ने बताया कि वे एजुकेशन कंपनी हॉलबर्टन स्कूल और डेटिंग एवं सोशल मीडिया एप बंबल में इन्वेस्ट करेंगी। वह हाल ही में सैन फ्रांसिस्को गई थीं जहां एक इन्वेस्टर के तौर पर उन्होंने एक टेक स्टार्टअप में भी अपना पैसा लगाया है। इस नए पोर्टफोलियो का हिस्सा बनते हुए प्रियंका ने कोडिंग एजुकेशन कंपनी, होलबर्टन स्कूल में भी इन्वेस्ट किया है।

प्रियंका ने कहा, मेरे लिए है नया अध्याय
प्रियंका ने हाल ही में ट्वीट करते हुए कहा, 'यह मेरे लिए एक नया अध्याय। मैं @bumble और @holbertonschool के साथ साझेदारी करने को काफी उत्सुक हूं। मैं इन दोनों कंपनियों का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। ये दोनों कंपनी टेक स्पेस में लैंगिक समानता और विविधता के लिए जानी जाती हैं। इसका सामाजिक प्रभाव भी होता है। चलिए नई शुरुआत करती हैं।'

 

इस एप में मिलेगा मनचाहा पार्टनर
इस एप के माध्यम से यूजर्स रोमांस और डेटिंग के लिए अपना पार्टनर तलाश कर सकते हैं। यह जानकारी खुद प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर दी।

महिलाओं के लिए खास है यह एप
प्रियंका ने एक बयान में कहा कि मैं हमेशा से ऐसा मानती हूं कि महिलाओं में निवेश करना सामाजिक बदलाव और आर्थिक वृद्धि दोनों का रास्ता है। उन्होंने कहा, 'महिलाएं प्यार चाहती हैं, वह दोस्ती चाहती हैं और वह कैरियर चाहती है और यहीं बम्बल की यूनिकनेस है।'

 

जल्दी लॉंच होगा यह एप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेटिंग एप 'बम्बल' एक लोकेशन बेस्ड एप है, जो जल्दी भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इसका प्रचार प्रसार खुद प्रियंकी करेंगी।


 

Content Writer

Anjali Rajput