अपने बर्थडे पर प्रियंका हर साल करती है यह काम, मधु चोपड़ा ने बताया सीक्रेट

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 03:52 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज 36 वां जन्मदिन है। वह अपना जन्मदिन लंदन में निक के साथ सेलिब्रेट कर रही है। प्रियंका के बर्थडे पर उनकी मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी की एक खास आदत का खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान मधु चोपड़ा ने कहा, 'प्रियंका जब महज 5 साल की थी तभी से वह अपना जन्मदिन अनाथ आश्रम में जाकर मनाती आ रही है वह आज भी एेसा ही कर रही हैं।' 


प्रियंका को बीती शाम निक के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। दोनों के अफेयर की खबरे मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मीडिया में आई खबरों की माने तो प्रियंका और निक जल्द ही शादी कर सकते हैं। 

Content Writer

Nisha thakur