क्या सच में शादी से पहले मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे प्रियंका-निक?

punjabkesari.in Friday, Nov 09, 2018 - 11:34 AM (IST)

भले ही प्रियंका-निक भारत में शादी करने वाले हैं लेकिन अमेरिका में भी अपनी शादी की कानूनी मान्यता चाहते है, जिसकी तैयारियां शायद उन्होंने अभी से शुरू कर दी है। हाल ही में आईं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने पति-पत्नी के रुप में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अर्जी दे दी हैं। 

पति-पत्नी के रुप में रजिस्ट्रेशन की दी अर्जी

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस के बाहर देखा गया था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद यह दोनों अपनी शादी की रजिस्ट्रेशन करवाने यहां आए थे।

2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेगे प्रियंका-निक
बता दें कि यह कपल इसी साल 2 दिसंबर को भारत यानी राजस्थान के जोधपुर में शादी करेगा। खबरें है कि शादी की रस्में 30 नवंबर से शुरू हो जाएंगी जो जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में होगी। 

बैचलर पार्टी एन्जॉय कर रही है प्रियंका 


आपको बता दें कि शादी से पहले प्रियंका को अपने अलग-अलग क्लोज फ्रेंड्स के साथ बैचलर पार्टी एन्जॉय करते देखा जा रहा है जिसमें वह काफी खुश भी दिखाई दे रही है। बैचलर पार्टी के बाद प्रियंका चोपड़ा इटली में पजामा पार्टी करती हुई नजर आईं हैं जहां उनके साथ कजिन परिणिती चोपड़ा भी दिखीं। 

Content Writer

Sunita Rajput