क्या प्रियंका के न्यूयॉर्क वाले लग्जरी हाउस में शिफ्ट होने जा रहे है निक?

punjabkesari.in Sunday, Jul 29, 2018 - 02:06 PM (IST)

बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक्टिंग को लौहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले मीडिया में खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने 36 बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ सगाई कर ली है।

अब इन दिनों को लेकर एक और खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो निक जोनस जल्दी ही प्रियंका चोपड़ा के लग्जरी अपार्टमैंट में शिफ्ट हो सकते हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक दोनों जल्द ही लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बारे में सोच रहे हैं। यही नहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो निक प्र‍ियंका के घर में परमानेंट शि‍फ्ट होना चाहते हैं। मीडिया में तो ये खबरें भी आ रही है कि यह कपल अक्टूबर महीने में शादी कर सकता है। 

आपको बता दें प्रियंका ने निके के साथ समय बिताने के लिए सलमान खान की फिल्म 'भारत' फिल्म छोड़ दी है। इस फिल्म छोड़ने की जानकारी खुद डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने शुद ट्वीट करके दी है।

 

Content Writer

Nisha thakur