रणवीर-दीपिका की शादी पर प्रियंका ने दिया Shocking रिएक्शन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 24, 2018 - 01:54 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जब से उन्होंने अपनी शादी की डेट अनाउंस की है तब से हर कोई उनको शुभकामनाएं दे रहा है। दीपवीर को शादी की बधाई देने वालों में बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' यानी की प्रियंका चोपड़ा भी शामिल है। मगर प्रियंका का रणवीर- दीपिका को बधाई देने का अंदाज बिल्कुल अलग था। 

प्रियंका ने दीपिका को बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर हिंदी गाने की लाइन लिखी, 'Woot woot!! राजा की आएगी बारात।' इसके साथ ही उन्होंने हार्ट वाले इमोजी भी एेड किए। रणवीर के लिए उन्होंने लिखा, 'Yay!!! तू तो हीरो बन गया रन्नो।' 


आपको बता दें, संगीत, मेहंदी, शादी और रिसेप्शन मुंबई के फाइव स्टार होटल 'वकोला' में होगी। इस भव्य शादी की तैयारियों के लिए सोनम कपूर के वेडिंग प्लानर को हायर किया गया है। 
 

Content Writer

Nisha thakur