OMG! यहां पैसे देकर जेल की जिंदगी जीते हैं लोग

punjabkesari.in Thursday, Aug 09, 2018 - 03:47 PM (IST)

कोई भी व्यक्ति जेल जाना नहीं चाहता है क्योंकि जेल में रहना किसी भी इंसान के लिए किसी नर्क से कम नहीं है। मगर इसके बावजूद भी दुनिया की एक जेल में रहने के लोग पैसे खर्च कर रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी जेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां रहने के लिए लोग पैसे देते हैं क्योंकि इस जेल में रहना कोई सजा नहीं बल्कि मजा है। दरअसल, यह एक जेल थीम बेस्ड होटल है, जिसमें लोग जेल की जिंदगी का अनुभव मजे के साथ कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस जेल थीम होटल के बारे में कुछ और बातें।

मार्गेट के केंट सिटी बने इस जेल थीम होटल में आपको हर चीज असली जेल की तरह ही लगेगी। मार्गेट में Penny Rope Bed Chamber अपने गेस्ट को जेल की सलाखों के पीछे एक रात बिताने का मौका देता है।

इस होटल में रहने के लिए टूरिस्ट एक रात का 75 पाउंड किराया देते हैं। इस होटल में बेडरूम से लेकर, कुर्सी और बेड तक सबकुछ जेल की तरह ही है। जेल थीम पर बेस्ड इस होटल में खाना सर्व करने के लिए वेटर्स भी जेलर की तरह ड्रैसअप होते हैं लेकिन यहां पर आराम की भी कोई भी कमी नहीं है।

मार्गेट बहुत ही ठंडा इलाका है। इसलिए गेस्ट की सहूलित के लिए इस होटल में ब्लैंकेट के साथ हिटर, और गर्म पानी की बोतल की सुविधा भी हैं, जिससे गेस्ट को कोई परेशानी नहीं होती। इतना ही इस जेल में रहने वाले गेस्ट को Wifi की सुविधा भी दी जाती है।

वैसे तो दुनिया में जेल थीम पर बेस्ट बहुत से रेस्टोंरेट है लेकिन इसमें आपको असली जेल में रहने जैसा अनुभव होता है। यहां आपको सलाखों के पीछे टेबल पर खाना परोसा जाता है। कैदी और जेलर की ड्रेस में वेट्रर्स आपकी मेहमाननवाजी करते हैं। आप यहां बिना जुर्म किए ही जेल की हवा और टेस्टी फूड खा सकते हैं।


Content Writer

Anjali Rajput