Covid-19: जंग में उतरीं राष्ट्रपति कोविंद जी की पत्नी, खुद सिल रही हैं मास्क

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2020 - 04:22 PM (IST)

कोरोनावायरस की जंग में भारत की प्रथम महिला सविता कोविंद सामने आई है। सविता कोविंद भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी है। उनकी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वह खुद ही फेस मास्क बना रही है। राष्ट्रपति भवन के शक्ति हाट में वह सिलाई मशीन पर मास्क सिलती नजर आ रही है।

PunjabKesari

इस तस्वीर से उनकी सादगी साफ छलकती है। उन्होंने खुद भी कपड़े का बना मास्क पहना है। सविता जो मास्क सिल रही है वह दिल्ली के अलग अलग शेल्टर होम भिजवाए जाएंगे। वहीं उन्होंने इस पहल से ये संदेश दिया है कि हर कोई अपने अपने तरीके से कोरोना वायरस से लड़ सकता है।

बीते दिनों हमारे देश के प्रधानमंत्री ने भी हम लोगों को यही संदेश दिया था कि मंहगे मास्क छोड़ हमें कपड़े के मास्क पहनने चाहिए। वहीं कोरोना से देश की ये जंग जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static