पड़ोसियों ने की पुलिस को शिकायत, अब वायरल हुई तैमूर की तस्वीरें तो होगा...!

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 02:49 PM (IST)

एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर अक्सर अपनी क्यूटनेस को लेकर लाइमलाइट में रहते है। आए दिन तैमूर की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है लेकिन अब एेसा नहीं होगा। जी हां, सैफ और करीना के नवाबजादे तैमूर की तस्वीरें अब रोजाना वायरल नहीं होंगी। 

 

सैफीना के पड़ोसियों ने की पुलिस में शिकायत

दरअसल, सैफ अली खान और करीना कपूर के पड़ोसियों को तैमूर की इस पॉपुलैरिटी से परेशानी होने लगी थी, जिसकी शिकायत लेकर वह सीधे पुलिस स्टेशन जा पहुंचे। बता दें कि पड़ोसियों ने यह शिकायत तैमूर के खिलाफ नहीं बल्कि पपराजी के खिलाफ की है। 

पपराजी से परेशान है सैफीना के पड़ोसी 

खबरों के अनुसार तैमूर की तस्वीरें खींचने के लिए हर रोज बिल्डिंग के सामने बड़ी संख्या में पपराजी खड़े रहते थे। करीना-सैफ के पड़ोसियों को हर शोर व अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिस वजह से उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

सैफ का बयान भी आया सामने

पुलिस ने एक्शन लेते हुए पपरा जी को सैफ-करीना के घर से बाहर से हटा दिया है। अभी कुछ दिन पहले ही पपराजी को सैफीना के घर से हटाया गया। तब पपराजी को लगा था कि उनकी शिकायत सैफ और करीना ने की है लेकिन हाल में ही सैफ ने बयान दिया।

सैफ ने किया पोटो लेने से मना

उन्होंने अपने बयान में यह साफ कर दिया कि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। वही तैमूर के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा था कि तैमूर अभी बच्चा है, पैपराजी जब उनकी तस्वीरें लेते है तो फ्लैश का इस्तेमाल करते है, कैमरे की फ्लैश से तैमूर तंग हो रहा था इसके कारण मैंने पैपराजी को तैमूर की तस्वीरें नहीं लेने को कहा था। सैफ ने पपराजी से request करते हुए कहा था कि तैमूर का पीछा करना अब बंद करो, वो एक छोटा बच्चा है कोई स्टार नहीं है।

आगे सैफ ने कहा, तैमूर भले ही फोटोग्राफर्स को देखने के बाद उनके साथ फ्रेंडली हो जाते हैं लेकिन फोटो खिंचाने में उनकी बेहद कम दिलचस्पी है। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि तैमूर ने फोटोग्राफर्स को 'नो पिक्चर प्लीज' (कृपया फोटो न खींचे) कहना सीख लिया है।

 

बता दें कि जब से तैमूर का जन्म हुआ है तब से वह लगातार लाइमलाइट में बने हुए है। पपराजी में तो तैमूर की फोटोज लेने की होड़ लगी रहती है। तैमूर की फोटोज को लोग काफी पसंद भी करते है। नई तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। स्टार किड्स में सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी तैमूर अली खान की है।

Content Writer

Priya dhir