जान लें! इन राशियों के लड़के बनते है Best Husband

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2017 - 04:19 PM (IST)

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप): सभी लड़कियों की ख्वाहिश होती हैं कि उनका पति बाकी लड़कों से अलग और बैस्ट हो लेकिन यह इच्छा भी किसी-किसी की पूरी होती है। इंडियन लोग राशि में काफी विश्वास रखते है। तभी तो अपने अधिकांश काम की शुरूआत अपनी राशि को देखकर ही करते है। अगर शादी के लिए लड़का भी ढूंढना हो तो सही राशि का लड़का चुनते है। हम आपको ऐसी ही तीन राशियों वाले लड़कों के बारे में बताएंगे, जो बेहतर पति साबित होते है। 

 

1. मकर राशि 
मकर राशि वाले लड़के अपने पार्टनर को काफी शुख और संतुष्‍ट रखते है। इतना ही नहीं, बल्कि पत्नी के प्रति बहुत ही वफादार और ईमानदार होते है। इनका स्वभाव हर समय एक जैसा रहता है, कभी कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं है। 


2.सिंह राशि
सिंह राशि के लड़के में भी अच्छा पति बनने के पूरे-पूरे गुण होते है। आपको बता दे कि इस राशि के लड़को की शादी ज्यादातर खूबसूरत लड़कियों के साथ ही होती है। यह पत्नी की छोटी-छोटी खुशी का ध्यान रखते है और उन्हें कभी शिकायत का मौका नहीं देते।  


3. कन्या राशि 
इस राशि के लड़के के साथ शादी करने वाली लड़की काफी भाग्यशाली मानी जाती है।इस राशि का पति अपनी पत्नी के हर दुख-सुख में साथ खड़ा रहता है और उसे पूरा सहयोग देता है। 


 

Punjab Kesari