परवीन ने अमिताभ पर लगाया था बेहद संगीन आरोप, मौत है अब तक रहस्य!

punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 04:46 PM (IST)

80 के दशक में जब एक्ट्रेसेज सूट या साड़ी में नजर आती थी तब परवीन बॉबी स्कर्ट में स्पॉट होती थी। उनके इसी अंदाज ने उन्हें कई फिल्मों के लिए साइन भी किया है। फिल्म ‘चरित्र’ (1973) से अपना करियर शुरू करने वाली परवीन असल जिंदगी में अपने चरित्र को लेकर कई ताने सुन चुकी है। लोग उनके करैक्टर को बेहद बुरी तरह दर्शाते थे। फिर भी उन्होंने किसी की बात पर एक आने का भी ध्यान न देकर अपनी लाइफ बेधड़क होकर जी। लेकिन उनकी मौत का रहस्य आजतक किसी को समझ नहीं आया। वहीं आज हम आपके लिए उनकी लाइफ के जुड़े कुछ बेबाक किस्सों की झलक लाए है जो अबतक सबसे छुपा हुआ है।

-टाइम मैगजीन में छपी थी फोटो
साल 1976 में भी उनका चेहरा टाइम मैगजीन जैसी कवरेज पर छाया हुआ था। जो उस जमाने में अपने आप में बड़ी बात है।

-3-3 एक्टर्स को कर चुकी थी डेट
उन्होंने अपनी लाइफ में कबीर बेदी, महेश भट्ट और डैनी को डेट किया था। मगर अफसोस उन्हें किसी का भी साथ उनके आखिरी वक्त में नहीं मिला।
 

-बिना कपड़ो के महेश भट्ट के पीछे भागी थी परवीन
एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने अपनी और परवीन के रिश्ते के बारे में बताया था। महेश पहले से ही शादीशुदा थे। 1977 में महेश और परवीन का प्यार परवान चढ़ा। महेश अपनी पत्नी को छोड़कर परवीन के साथ लिव इन में रहने लगे।  महेश के लिए परवीन घर पर एक सिंपल लड़की की तरह रहती थीं। 1979 में महेश भट्ट को अचानक एक ऐसी सच्चाई का पता चला जिसे उन्हें पूरा तरह हिला दिया। एक दिन महेश जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हैं उनके हाथ में चाकू था। महेश को देखते हुए परवीन ने कहा, ‘बात मत करो, कमरे में कोई है। वो मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं।’ महेश ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जैसे ही वो परवीन को घर में छोड़ कर जा रहे थे परवीन उनके पीछे बिन कपड़ो के भागने लगी।

-डिप्रेशन का थी शिकार
दरअसल, परवीन की जिंदगी में सब कुछ था मगर किसी चीज की कमी थी तो वो थी एक जीवन साथी की। वो अपनी लाइफ में बहुत अकेली थी। महेश के जाने के बाद से अक्सर वो अजीब हरकतें करने लगी। महेश उनके लिए हमेशा सामने आए है। रिश्ता टूटने के बाद भी वो उनकी मदद करते रहे।  डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सिजोफ्रेनिया नामक मानसिक बीमारी है। महेश उनका इलाज अच्छे से अच्छे डॉक्टर्स से करवाने लगे। डॉक्टर्स ने कहा कि उन्हें ठीक करने के लिए इलेक्ट्रिक शॉक देने होंगे लेकिन महेश भट्ट इसके लिए तैयार नहीं थे। वह एेसा बिल्कुल नहीं चाहते थे।

-अमिताभ पर लगाया था आरोप !
तमाम इलाज के बावजूद परवीन की ये बीमारी ठीक होने का नाम नहीं ले रही थी। एक टाइम पर परवीन के मन में ये डर बैठ गया था कि कोई उन्हें मारना चाहता है। उन्होंने अपने को-स्टार अमिताभ बच्चन पर आरोप लगाया कि वह उन्हें मारना चाहते हैं और उन्होंने परवीन के पीछे गुंडे लगवा रखे रखे हैं। परवीन की बिगड़ी हालत को देखकर  उन्हें कमरे में ही बंद रखा जाने लगा। वो इस कदर अमिताभ से डर गई थी कि वो उनके सामने भी नहीं जाती थी।

-कैसे पता चला की नहीं रही परवीन ?
परवीन डायबिटीज और गैंगरीन से भी पीड़ित थीं, जिसकी वजह से उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। 20 जनवरी, 2005 को परवीन बाबी ने दुनिया को अलविदा कहा। उनकी मौत किसी बीमारी से हुई या उन्होंने आत्महत्या की, यह बात अब तक राज ही है. वहीं वो घर में अकेली रहती थी। जब दूध और पेपर लेने के लिए घर से कई दिनों तक बाहर नहीं निकला तब जाकर पता चला कि परवीन दुनिया को छोड़ कर जा चुकी है।


 

Content Writer

shipra rana