खूबसूरत रानियों के साथ इस महल में रहती थी रानी ''पद्मावती''

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2017 - 02:51 PM (IST)

पद्मावती फिल्म को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। राजस्थान समेत कई शहरों में इस फिल्म का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। चितौड़ की रानी पद्मावती अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। आज हम आपको चितौडगढ़ महल में बने पद्मिनी महल के बारे में बताएंगे।

कहा जाता है कि पद्मिनी पैलेस अंदर से रेनोवेट किया गया है। कहते हैं कि रानी पद्मावती इसी महल में रहती थी। उनके साथ रियासत की और भी कई खूबसूरत महिलाएं रहती थी। बताया जा रहा है कि रानी पद्मिनी महल का उल्लेख 13वीं शताब्दी में राजा रतन सिंह के दौर से ही होता है।  

महल की सुंदरता को बढ़ाने के लिए इसे पानी में बनाया गया है। इस पानी में रानी अपना अक्स देखती थी। आपको बता दें कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बने एक मंदिर में पद्मावती की प्रतिमा भी स्थापित है। 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Punjab Kesari