एक नहीं, तीन बार होता है यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 12:40 PM (IST)

हर कोई जानता है कि दिन में एक बार सूर्योदय होता है लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां पर दिन में तीन बार सूर्योदय और सूर्यास्त होता है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है जो तीन तारों की परिक्रमा लगाता है। इसी कारण इस ग्रह पर एक की बजाए तीन बार सूर्योदय और सूर्यास्त होता है।

इस नए ग्रह वजन बृहस्पति ग्रह के द्रव्यमान से चार गुना ज्यादा है। वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी से 340 प्रकाशवर्ष दूर स्थित एचडी-131399बी ग्रह करीब काफी युवा है।

हाल ही में हुए अध्ययन से इस बात का पता लगाया गया है कि इस ग्रह की उम्र 1.6 करोड साल है। जबकि पृथ्वी की आयु केवल 4.5 अरब साल है। ज्यादातर प्रथम निर्मित ग्रह अत्यधिक गर्म होने के कारण ठंडा होने में ज्यादा समय लेते है।

यह भी एक महत्वपूर्ण तथ्य है कि जितना इस ग्रह का द्रव्यमान अधिक होगा उतनी जल्दी इसका तापमान ठंडा होगा। पृथ्वी से 300 प्रकाशवर्ष दूर एक खुले तारों के समूह का भाग में बसे इस ग्रह को वैज्ञानिक एसोसिएट कर रहें है।

 

Punjab Kesari