Oh No! बेटे तैमूर के लिए करीना ने लिया यह फैसला

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2017 - 03:01 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल): करीना कपूर की अपकंमिग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया नजर आने वाली है। बॉलीवुड की बेबो करीना इन दिनों जिम में अपना काफी पसीना बहा रही है, ताकि उनको अपनी अपकंमिग फिल्म की भूमिका में सही बॉडी शेप मिल सके। 


परन्तु सुनने को आ रहा है कि करीना ने एक साल में एक फिल्म बनाने का फैसला किया। वह आमिर खान के बाद अब अपना अधिक-से अधिक समय बेटे तैमूर के साथ बिताना चाहती है। करीना का कहना है कि इस समय वह अपने पांच महीने के तैमूर अली खान के साथ एक-एक पल बिताना चाहती है। 


करीना हैंड-ऑन मॉम है और अपने बेटे तैमूर से बहुत प्यार करती है। उन्होंने ने केवल गरेट कहानियां लेने का फैसला किया है। वह सुनिश्चित करना चाहती है कि फिल्में करने के बावजूद भी उन्हें अपने बेटे के साथ समय बिताने का पर्याप्त समय मिलें। इसलिए बेबो अब साल में सिर्फ एक ही फिल्म करेगी। 

Punjab Kesari