असली नहीं, नकली है ये 5 सिटी, देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 10:40 AM (IST)

घूमने-फिरने के लिए आपने बहुत सी खूबसूरत जगहों को देखा होगा लेकिन आज हम आपको एक नकली शहर के बारे में बताने जा रहें है। दरअसल इन शहरों को लोगों के लिए नहीं, बल्कि इन्हें सिर्फ आर्मी के लिए ही बनाया गया है। आइए जानते है इनके बारे में कुछ और बातें।
 

1. नॉर्थ अमेरिका
नॉर्थ अमेरिका के मोजेव रेगिस्तान में बनी इस सिटी को दुश्मनों को धोखा देने के लिए बनाया गया है। असल में यह एक मिलिट्री कैंप था लेकिन देखने में यह बिल्कुल असली सिटी ही लगती है।

2. फ्रांस
फ्रांस के इस जियोफरकोर्ट गांव को आर्मी के लिए बनाया गया था। यहां पर बने घरों को भी लोगों नहीं, बल्कि आर्मी के हिसाब से बनाया गया है।

3. मास्को
रूस की ऊफा सिटी के पास बनी इस नकली सिटी को मास्को की ऑफिशियल सिटी के पर बनाया गया है। बड़ी-बड़ी बिल्डिंग को देखकर कर आप भी इसे असली समझ बैठेंगे।

4. ब्रिटेन
ब्रिटेन के इस ब्रिस्टल टाउन के पास स्थित क्लिफटन विलेज बेहद खूबसूरत है लेकिन असल मे यह गांव भी मकली है। खूबसूरत दिखने वाली इस गांव को भी दुश्मन को धोखा देने के लिए बनाया गया है। 

5. कैलिफोर्निया
अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट में स्थित अफगान स्टाइल में बने इस गांव के घरों में कोई दरवाजे और खिड़कियां नहीं है। इस सिटी को देखने पर ऐसा लगता है कि यह अभी बन रही हो।

6. स्वीडन
स्वीडन में बने इस खूबसूरत शहर को आर्मी ने अपने व्हीकल टेस्ट करने के लिए बनाया है।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Punjab Kesari