शाहरुख-ऐश्वर्या ही नहीं, इन स्टार्स के भी दुबई में हैं लग्जरी फ्लैट्स, आपको किसका लगा बेस्ट?

punjabkesari.in Friday, Jan 10, 2020 - 03:12 PM (IST)

बिग बॉस से फेमस हुई शर्लिन चोपड़ा आजकल दोबारा लाइमलाइट में आ गई है। जी हां, उन्होंने दुनिया के सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में एक फ्लैट खरीदा है जोकि अपने आप में एक खास खबर है। मगर उनके साथ ऐसे कई सितारें शामिल है जिन्होंने पहले से ही इस बिल्डिंग में घर खरीद चुके है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह सब हमें कैसा पता? तो बता दें कि शर्लिन ने खुद सारी बात की जानकारी एक इंटरव्यू में की है। आइए आपको बताते है और किन-किन सितारों ने दुबई जैसे महंगे शहर में अपना बांग्ला बनाया है?

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन 

बच्चन परिवार फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना परिवार है। ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों ने साल 2013 में एक बांग्ला दुबई में ख़रीदा था। सूत्रों के हिसाब से अभिषेक और ऐश्वर्या का सेंचुरी फॉल्स जुमेराह गोल्फ एस्टेट में बंगला है। खास बात तो यह है कि यह बांग्ला महल नहीं रिसोर्ट के स्टाइल में बनाया गया है। यानी उनका मन हो तो वो इसे एक रिसोर्ट में भी तब्दील कर सकते है। बतादें की यह बांग्ला इन दोनों के नाम पर है।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी को यह बांग्ला किसी और ने नहीं बल्कि उनके लविंग हस्बैंड राज कुंद्रा ने सालगिरह के मौके पर गिफ्ट में दिया था। 2010 में उन्होंने यह बांग्ला उनके नाम पर किया था। लेकिन शिल्पा ने अब उस फ्लैट को बेचकर पाम जुमेरह में बंगला खरीदा है।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक ने अपने नाम पर एक स्पेशल बांग्ला दुबई में ख़रीदा है। जहां बहू-बेटे का घर बुर्ज खलीफा में है वहीं दुबई के पॉश इलाके में स्थित है।

सलमान खान

सलमान खान ने भी दुबई के किसी बड़े इलाके में अपना एक शानदार बांग्ला Address Downtown में लिया है जो बुर्ज खलीफा के पास है।

शाहरुख खान

किंग खान के बंगले के बारें में मानों पूरी खबर हर किसी को पता है। उन्होंने भी दुबई में फ्लैट लिया है। दुबई के सबसे पॉश इलाके में स्थित यह बांग्ला बेहद शानदार है। इसमें 6 कमरें है। यही-नहीं जब भी उनका परिवार दुबई जाता है तो पूरा परिवार वहीं रुकता है।

एंजलीना जोली

वहीं इस लिस्ट में हॉलीवुड सितारें भी शामिल है। उनमें से पहला नाम एंजलीना का आता है। बतादें की उन्होंने तो प्राइवेट आइलैंड ही अपने नाम पर खरीदा है।

बात करें अगर टीवी सेलेब्स की तो दुबई जैसे बड़े और महंगे शहर में किसिस ने अभी तक घर नहीं ख़रीदा है। लेकिन परिणीति चोपड़ा हो या वरुण धवन उन्हें दुबई शहर बेहद पसंद है।

Content Writer

shipra rana