Nickyanka Love Story: घुटनों पर बैठकर निक ने किया था प्रियंका को प्रपोज

punjabkesari.in Friday, Nov 30, 2018 - 05:02 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और इंटरनेशनल सिंगर निक जोनस की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां फैन्स इनकी शादी को लेकर एक्साइटेड है वहीं वो यह भी जानना चाहते हैं कि निकयंका की लव स्टोरी शुरू कैसे हुई। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे और कब शुरू हुई निक्यांका की प्यार भरी लव स्टोरी।

वोग मैगजीन में बताई अपनी लव स्टोरी

वोग मैगजीन के जनवरी एडिशन के लिए प्रियंका ने फोटोशूट करवाया था और तभी प्रियंका-निक ने बताया कि आखिर उनकी लव स्टोरी शुरू कहां से हुई। अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए निक ने कहा कि भले ही दुनिया को हमारे रिश्ते के बारे में 'मेल गाला इवेंट' के बाद पता चला हो लेकिन इससे पहले ही हमारे बीच में कुछ खास हुआ था।

न्यूयॉर्क में हुई थी निकयंका की पहली मुलाकात

वोग के मुताबिक, सितंबर 2016 में पहली बार निक ने ट्विटर पर प्रियंका को मैसेज भेजा था। इसके जवाब में प्रिंयका ने कहा था कि ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वे उनके फोन पर संपर्क करें। इसके बाद दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में मिले थे, जिसके बाद प्रियंका ने निक को अपने घर पर बुलाया था। घर पर उनकी मम्मी मधु चोपड़ा टीवी सीरियल लॉ एंड ऑर्डर देख रही थीं। प्रियंका के मुताबिक, दोनों ने बैठकर कुछ घंटे बातें की। प्रियंका ने कहा कि इस मुलाकात में कोई किस नहीं हुई।

तीसरी डेट के बाद किया प्रपोज

वोग मैग्जीन के मुताबिक, तीसरी डेट में निक समझ गए कि प्रियंका ही वह लड़की है जिससे वह शादी करना चाहते थे। निक जोनस के मुताबिक उन्होंने प्रियंका को उनके बर्थडे पर प्रपोज नहीं किया। निक कहते हैं कि उन्होंने पीसी को ग्रीस में प्रपोज किया था, जिसके लिए उन्होंने एक हफ्ते पहले ही रिंग खरीद ली थी।

निक ने घुटनों पर बैठकर किया था प्रिंयका को प्रपोज

जब निक से पूछा गया है कि उन्होंने प्रिंयका को कैसे प्रपोज किया तो उन्होंने कहा, मैंने घुटनों पर बैठकर प्रियंका से पूछा क्या तुम मुझसे शादी करके मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब शख्स बनने का मौका दोगी।' निक ने बताया कि उन्होंने पीसी को ग्रीस में प्रपोज किया था।

45 सेकेंड बाद प्रिंयका ने दिया था जवाब

निक के प्रपोजल का जवाब देने में प्रिंयका ने 45 सेकंड लगा दिए थे। उन्होंने बताया कि वह निक के प्रपोजल को देखकर काफी भावुक हो गई थी और 45 सेकंड तक कुछ नहीं बोल पाईं। इसके बाद निक ने कहा, 'अगर तुम्हें कोई एतराज न हो तो मैं तुम्हें यह अंगूठी पहनाना चाहता हूं।' इसके बाद प्रिंयका ने निक को हां बोल दिया।

1-2 दिसंबर को करेंगे शादी

बता दें, निकयंका 1 व 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बधने वाले हैं। प्रियंका के हिंदू और निक के क्रिश्चियन होने के नाते ये शादी दोनों तरीकों से होगी। शादी के बाद प्रियंका और निक दो रिसेप्शन पार्टी देंगे, जिसमें पहला रिसेप्शन दिल्ली में 4 दिसंबर को होगा।

Content Writer

Anjali Rajput