प्रियंका से पहले भी कई बड़ी एक्ट्रेसेज को डेट कर चुके हैं निक, खुद बताई थी इसकी वजह

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 05:45 PM (IST)

देसी गर्ल प्रियंका के पति, हॉलीवुड एक्टर व सिंगर निक जोनस आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में ही निक प्रियंका के लाइफपार्टनर बने है। चलिए आज निक के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। 1992 में टेक्सास के डालास शहर में जन्मे निक का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। उन्होंने 7 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। 

PunjabKesari

7 साल की उम्र में शुरू किया काम

2002 में निक ने अपने पिता के साथ मिलकर पहला गाना 'जॉय टू द वर्ल्ड' (ए क्रिसमस प्रेयर) गाया था, जोकि उन्होंने खुद लिखा था। 2004 में उन्होंने अपना पहला एल्बम लांच किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में उन्होंने अपने भाईयों के साथ मिलकर एक बैंड बनाया। साल 2010 में निक ने यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का खिताब जीता है।

PunjabKesari

प्रियंका और निक की उम्र में 10 साल का फासला

निक के पेरेंट्स की बात करें तो उनके पति पॉल केविन भी सिंगर है और मां डेनिस मिलर जोसान सिंगर और साइन लैंग्वेज की टीचर रह चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा से पहले निक का अफेयर कई एक्ट्रेसेज के साथ रहा। प्रियंका और निक की उम्र में 10 साल का फासला है। प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनस अपने से उम्र में बड़ी कई एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। निक ने एक चैट शो में खुद इसकी वजह भी बताई थी।

PunjabKesari

प्रियंका से पहले भी कई बड़ी एक्ट्रेसेज को कर चुके हैं डेट

चैट शो में निक ने खुलासा किया था कि वह अपने से उम्र में बड़ी महिलाओं को इसलिए डेट करते हैं क्योंकि वो जानती हैं कि मुझे क्या चाहिए। निक 56 साल की एक्ट्रेस Demi Moore को डेट कर चुके हैं।  खबरों के मुताबिक, दोनों के मुलाकात डेमी की बेटी रुमर मिल्स के जरिए हुई थी। इसके अलावा निक अपने से सात साल बड़ी ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस डेल्टा गुडरेम (33 साल) और 13 साल बड़ी केट हड्सन (38 साल) को भी डेट कर चुके हैं।

क्वांटिको में हुई थी प्रियंका-निक की पहली मुलाकात

प्रियंका निक की लवस्टोरी की बात करें तो निक ने प्रियंका को पहली बार क्वांटिको में देखा था। इसके बाद उन्होंने उनके को-एक्टर  ग्राहम रोजर्स को मैसेज भेजा। निक ने लिखा था-प्रियंका बहुत खूबसूरत है। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में प्रियंका को सोशल मीडिया पर मैसेज लिखा कि, "हमारे कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए।"

PunjabKesari

निक की इस बात से प्रियंका हुई थी इम्प्रेस

इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि पहली डेट पर वे लॉस एंजेलिस गए थे और वहां निक ने उनसे कहा था कि मुझे तुम जैसी हो वैसी पसंद हो मुझे तुम्हारा नजरिया पसंद है। तीसरी डेट में निक ने प्रियंका को ग्रीस में घुटने के बल बैठकर प्रपोज किया था। प्रियंका ने कुछ देर खामोश रहने के बाद हां कह दिया था।

PunjabKesari

प्रियंका के पति निक डायबिटीज का शिकार रह चुके है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी थी। निक की सालाना कमाई 25 मिलियन डॉलर यानी 177 करोड़ रुपए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static