निक ने US में खरीदा 6.5 मिलियन डॉलर का घर, See Inside Pictures

punjabkesari.in Wednesday, Oct 24, 2018 - 12:53 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की डेट्स और वेडिंग प्लेस को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। अब प्रियंका और निक को लेकर एक और खबर आ रही जो उनके फैन्स को थोड़ा निराश कर सकती है। जी हां, मीडिया की मानें तो निक ने हाल ही में लॉस एंजिलिस में अपने सपनों का घर खरीद लिया है। इस घर में वो शादी के बाद प्रियंका के साथ रहेंगे।

- 47.50 करोड़ रुपए (6.5 मिलियन डॉलर) है घर की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निक ने लॉस एंजिलिस में अपनी होने वाली वाइफ के लिए जो घर खरीदा है, उसकी कीमत लगभग 47.50 करोड़ रुपए (6.5 मिलियन डॉलर) है। सोशल मीडिया पर निक के सपनों के महल की पिक्स तेजी से वायरल हो रही हैं। 


आइए, देखते हैं निक के घर की खूबसूरत तस्वीरें

बाथरूम भी है बेहद लग्जरी 

पूरे घर में लकड़ी की दीवारें और फ्लोरिंग की गई है । स्विमिंग पूल के आस-पास का एरिया लकड़ी से बनी छत से कवर है। निक का ये विला Beverly Hills पर स्थित है। मीडिया की मानें तो इसी जगह पर निक ने देसी गर्ल को प्रपोज किया था। 

4129 स्क्वेयर फीट में फैला है घर 
47.50 करोड़ रुपए (6.5 मिलियन डॉलर) का यह घर 4129 स्क्वेयर फीट में फैला है। इसमें 5 कमरे, एक स्विमिंग पूल और गार्डन है। निक ने घर की कुछ तस्वीरें अपने अकाउंट पर भी शेयर की थी। 


14-15 जनवरी को शादी कर सकती हैं प्रियंका
मीडिया में आई खबरों की मानें तो निक और प्रियंका 14-15 जनवरी तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन अभी तक इन दोनों की ओर से शादी की कोई डेट अनाउंस नहीं की गई है। 

Content Writer

Nisha thakur