दिनेश विजान की पार्टी में दीपवीर ने जमकर लगाए ठुमके, देखिए वीडियो
punjabkesari.in Sunday, Dec 16, 2018 - 03:03 PM (IST)
प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने 13 दिसंबर को प्रमिता तंवर से प्राइवेट तरीके से शादी की जिसमें दिनेश विजान के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल थे। शादी के बाद विनेश ने बॉलीवुड सितारों के लिए कॉकटेल पार्टी रखी। इस पार्टी में सेलेब्स ने खूब मस्ती की और जमकर डांस भी किया। वहीं हाल ही में दुल्हन बनी दीपिका पादुकोण और रणवीर भी इस पार्टी में शामिल हुए और उन्होंने खूब एन्जॉय किया। इस एन्जॉयमेंट की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दीपवीर ने किया 'गलन गुड़िया' गाने पर डांस
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा की तरह यहां भी फुल मस्ती में नजर आए। दोनों ने फिल्म 'दिल धड़कने दो' के सॉन्ग 'गलन गुड़िया' पर जमकर ठुमके लगाए और खूब मस्ती कीं।
इसके अलावा करन जौहर, कार्तिक आर्यन औक खुद दिनेश विजान ने 'दिल धड़कने दो' के गाने 'हैलो-हैलो.. क्या सॉलिड मस्ती..' पर भी डांस किया।
रणवीर-कार्तिक ने 'आंख मारे..' गाने पर किया डांस
अपकमिंग फिल्म 'सिम्बा' के गाने 'आंख मारे..' गाने पर रणवीर-कार्तिक ने खूब डांस किया।