अपनी उम्र के अनुसार इस यूनिक आइडिया से बनवाएं Cakes

punjabkesari.in Wednesday, Mar 07, 2018 - 06:23 PM (IST)

जब हमारा बर्थडे आता है तो हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता क्योंकि इस दिन सभी की तरफ से भरपूर प्यार और सरप्राइज में गिफ्ट मिलते है। हम लोग अपने जन्मदिन को स्पैशल बनाने के लिए घर में पार्टी रखते है और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाते है। इस दिन केक काट कर अच्छे से सेलिब्रेट किया जाता है। 

 


केक की बात करें, तो इन दिनों मार्कीट में अलग-अलग डिजाइन्स, वैरायटी और फ्लेवर्स वाले केक आसानी से मिल जाएंगे लेकिन अगर आप उससे भी यूनिक केक बनवाना चाहते है तो आज हम आपको केक का एक नया डिजाइन बताएंगे, जो काफी यूनिक और डिफरैंट भी है।


इस केक को आप अपने किसी क्लोज फ्रैंड या अपने पार्टनर के लिए भी बनवा सकते है। यह केक आप अपने या जिसे सरप्राइज करना है उसकी उम्र के हिसाब से बना सकते है और ऐसे ही अच्छे से डैकोरेट करवा सकते है। इनमें आप अपनी पसंद का फ्लेवर भी चुन सकते है। 


वहीं आप अगर अपने पार्टनर की उम्र के अनुसार केक नहीं बनवाना चाहते है तो आप उसके नाम के पहले अक्षर पर ऐसा केक बनवा सकते है। 
 

अगर आप अपने लवर के बर्थडे पर उसे सरप्राइज पार्टी देना चाहते है तो उसके लिए हार्ट शेप में इस तरह का केक बनवाएं। इससे लवर बेहद खुश होगा। 
 

वहीं अगर छोटे बच्चे के लिए केक बनवाना हो तो केक के यह डिजाइन्स भी काफी अच्छे है। 
 

Punjab Kesari