दूसरों की ये चीजें कभी न करें इस्तेमाल, हो सकती है आर्थिक तंगी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 01:31 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : अपने रोजाना काम में आने वाली कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें लोग इस्तेमाल करते हैं लेकिन इन चीजों को जब हम किसी दूसरे के साथ शेयर करते हैं तो इससे आर्थिक परेशानी हो सकती है और यह दुर्भाग्य का कारण भी बन सकता है। ये सभी चीजें ऐसी हैं जिसे हम रोजाना उपयोग करते हैं। आइए जानिए वास्तु के अनुसार किन चीजों को दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।

1.पेन
ऑफिस या स्कूल-कॉलेज में अक्सर काम के सिलसिले में दूसरों का पैन ले लेते हैं और काम खत्म होने के बाद उसे लौटाना भूल जाते हैं। इससे पैसों की तंगी और अपमान की स्थिति पैदा हो सकती है। 

2. घड़ी
महिलाएं अक्सर बाहर जाने के समय बदल-बदल कर घड़ियां पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में वे घर के दूसरे सदस्यों की घड़ी पहन लेती हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु के हिसाब से किसी दूसरे की घड़ी पहनने से हर काम में असफलता और आर्थिक तंगी हो सकती है।

3. बिस्तर
किसी दूसरे के बिस्तर पर सोने से भी बचना चाहिए। इससे उस पर हमेशा सोने वाले सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं और आर्थिक रूप से भी कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं।

4. रूमाल
जब किसी सदस्य का रूमाल इस्तेमाल करते हैं तो उनके बीच लड़ाई और तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है और इससे पैसों का नुकसान भी हो सकता है।

5. कपड़े
दूसरों के कपड़े पहनने से भी कई तरह के नुकसान होते हैं। ऐसे में कभी भी किसी और के कपड़े न पहनें।

Punjab Kesari