नीतू कपूर ने बताया, पिता की बीमारी के बारे में जानकर कैसा था रणबीर का रिएक्शन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 03, 2019 - 04:45 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले काफी समय से विदेश में है। वह बीमारी का इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए हैं। खबरों की मानें तो ऋषि कपूर को कैंसर है। इस खबर ने बॉलीवुड सितारों समेत उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया था। हाल में ही नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैंसर के बारे में जानने के बाद उन्होंने किस तरह इसका सामना किया। 

 

पिता की बीमारी के बारे में जानकर कैसा था रणबीर का रिएक्शन

एक नामी वेबसाइड को दिए इंटरव्यू में नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने बताया कि उन्होंने किस तरह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का मिलकर सामना किया है। नीतू कपूर ने यह भी बताया कि इसके बारे में जानने के बाद रणबीर कपूर का क्या रिएक्शन था। 

नीतू ने कहा कि जब रणबीर को पता चला कि पापा ऋषि को कैंसर है तो उनके आंखों से आंसू टपकने लगे और कुछ देर के लिए तो वह खामोश हो गए। कुछ घंटों तक रणबीर ये बात मानने के लिए तैयार ही नहीं हुए थे फिर कुछ समय के बाद उन्होंने खुद को शांत किया और कहा चलिए इसका सामना करते हैं।'

 

पूरी तरह टूट गए थे रणबीर

नीतू ने कहा कि जब रणबीर को पता चला कि पापा ऋषि को कैंसर है तो उनके आंखों से आंसू टपकने लगे और कुछ देर के लिए तो वह खामोश हो गए। कुछ घंटों तक रणबीर ये बात मानने के लिए तैयार ही नहीं हुए थे फिर कुछ समय के बाद उन्होंने खुद को शांत किया और कहा चलिए इसका सामना करते हैं।'

नीतू ने किया पूरा स्पॉटः ऋषि कपूर

आगे नीतू कपूर ने कहा कि ऋषि के कैंसर की खबर सुनने के बाद रणबीर ने खुद को शांत किया और सबकुछ छोड़कर दिल्ली चले गए। दिल्ली से वो अपने पिता को लेकर न्यूयॉर्क चले गए और वहां पहुंचकर फौरन ही ऋषि कपूर का इलाज शुरू कर दिया। इलाज के दौरान रणबीर 4 बार उनसे मिलने पहुंचे। ऋषि कपूर ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में नीतू कपूर ने उनका पूरा साथ दिया। वह उनकी हिम्मत बनकर उनके साथ खड़ी रही।

 

जल्द ही भारत लौटेंगे ऋषि कपूर

बता दें कि जब से ऋषि कपूर के फैंस को उनके बीमार होने की खबर मिली है तब से सभी उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे है। ऋषि के फैंस को उनके भारत वापिस आना का ब्रेसबी से इंतजार है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी ऋषि कपूर को मिलने के लिए विदेश जा चुके हैं। इस मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ उनकी फैमिली और बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं। खबरों की मानें तो ऋषि कपूर इसी महीने इंडिया वापिस आ सकते है।

Content Writer

Priya dhir