अनोखा त्योहारः गुडलक पाने के लिए एक साथ नग्न हो जाते हैं हजारों पुरूष

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2017 - 12:57 PM (IST)

त्योहार और खुशिया जिंदगी का खास हिस्सा होता हैं। हर देश के लोगों की अपनी परंपरा होती हैं। लोग इनको अपनाने के लिए अजीबोगरीब रीति-रिवाज भी अपनाते हैं। आज हम जिस अनोखे रिवाज की बात कर रहे हैं वह जापान में मनाया जाता है। इसमें गुडलक पाने के लिए लोग अर्धनग्न हो जाते हैं। 

हदाका मत्सरी नाम का यह त्योहार साल में एक बार मनाया जाता है। जिसमें पुरूष फंडोशी पहनते हैं। यह एक प्रकार का अंडर गार्मेंट होता है। जिससे सिर्फ प्राइवेट पार्ट को ढका जाता है। जापान में करीब 500 साल पहले इस त्योहार को Okayama's Saidaji नाम के मंदिर में मनाया गया था। इसमें हिस्सा लेने के लिए 9 हजार से भी ज्यादा मर्द पहले बर्फ के ठंड़े पानी में नहाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह उनकी शुद्धि हो जाती है। इसके बाद मंदिर में पुजारी द्वारा फैके गए ताबीज को कैच किया जाता है। इस ताबीज को पाने के लिए लोग बहुत जद्दो-जहद करते हैं। 


इस त्योहार की खास बात यह है कि किसी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए पुरुषों की फडोशी में एक इमरजेंसी नबंर भी होता है। इस फेस्टिवल में दूसरे देशों से आए पुरुष भी हिस्सा ले सकते हैं। इसे जापान का Naked Man Festival भी कहा जाता है। 

Punjab Kesari