नच बलिए में एक-दूसरे के पार्टनर थे ये 7 कपल्स, अब एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2019 - 06:03 PM (IST)

टीवी के कई रियलिटी शो इतने फेमस है कि लोग इनका इंतजार बेसब्री से करते है। इन्हीं में से एक हैं नच बलिए। नच बलिए Season 9 जल्द ही शुरू होने वाला है। कहा जाता है कि इस बार का कॉन्सेप्ट काफी यूनिक है इसलिए फैंस इस बार शो को लेकर काफी एक्साइटिड है। वही इस बार नच बलिए के प्रोड्यूसर सलमान खान है। नच बलिए में कई कन्टेस्टेंट अपने एक्स-पार्टनर के साथ डांस करते दिखाई देगे। अब तक इस सीजन में कई जोड़ियां बनी है लेकिन कुछ जोड़ियां एेसी भी रही जो शो खत्म होते ही अलग हो गई। आइए जानें इन जोड़ियों के बारे में..

 

श्वेता तिवारी-राजा चौधरी

यह कपल नच बलिए-2 सीजन में शामिल हुआ था। दोनों ने शो में अच्छा परफॉर्म किया लेकिन वे जीत नहीं पाए। जब दोनों ने इस शो में हिस्सा लिया तब इनकी एक बेटी भी थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे। 2012 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और आज ये दोनों एक-दूसरे को देखना पसंद नहीं करते। 

दलजीत कौर- शालीन भनोट

दलजीत और शालीन ने नच बलिए सीजन 4 में हिस्सा लिया था। ये जोड़ी विनर भी रही लेकिन यह अपना रिश्ता लंबे समय तक निभा नहीं पाए। 2009 में दोनों ने शादी की और 2015 में अलग हो गए।  

दीपशिखा नागपाल-केशव अरोड़ा

दीपशिखा और केशव सीजन 5 का हिस्सा रहे। दीपशिखा ने 2012 में केशव से शादी की और 2016 में दोनों अलग हो गए। 

राहुल महाजन-डिंपल गांगुली

ये जोड़ी भी सीजन 5 में शामिल हुई थी। 2010 में राहुल ने अपने स्वंयर में डिंपल को लाइफ पार्टनर चुना था। दोनों ने नच बलिए में एक-साथ रहने के वादे किए लेकिन वक्त के साथ-साथ दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गई और अलग हो गए। दोनों अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके है। 

डेलनाज़ ईरानी-राजीव पॉल

यह जोड़ी नच बलिए के पहले सीजन में नजर आई थी। शादी के 14 साल बाद दोनों अलग हो गए। 

राखी सावंत-अभिषेक अवस्थी

राखी और अभिषेक ने तीसरे सीजन में हिस्सा लिया था। दोनों का अफेयर भी चला। राखी ने अभिषेक को नेशनल टीवी पर थप्पड़ मारा था लेकिन बाद में सब ठीक भी हो गया था। हालांकि कुछ देर बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए। 

रश्मिी देसाई-नंदीश संधू

सीजन 7 में शामिल हुए यह कपल Runner up भी रहे। दोनों ने 2011 में शादी की लेकिन शादी के 2 साल बाद ही दोनों में लड़ाई-झगड़े शुरु हो गए।

Content Writer

Priya dhir