एड्स से भी गंभीर है यह बीमारी, हो जाए सतर्क

punjabkesari.in Saturday, Jul 28, 2018 - 02:20 PM (IST)

असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने से कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं, जिसमें से सबसे आम है एड्स की बीमारी। असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने से होने वाली इन बीमारियों की सबसे बड़ी वजह होती है लोगों में जानकारी का अभाव लेकिन क्या आप जानते है कि शारीरिक संबंध बनाने से एड्स से गंभीर बीमारी भी हो सकती हैं। 
 

शारीरिक संबंध बनाने से फैलने वाली माइकोप्लाज्मा जेनेटीलियम नाम की नई बीमारी ने डॉक्टरों को चिंता में डाल दिया हैं। एड्स से ज्यादा खतरनाक यह बीमारी यूरोप में तेजी से फैल रही हैं। डॉक्टर्स का मानना है कि अगर इसका असरदार इलाज न ढूंढा गया तो अगले पांच साल तक यह गंभीर बीमारी का रूप ले लेगी। 


यूरोप की एक संस्था के अनुसार, एमजी शरीरिक संबंध बनाने या गुप्त अंगों के संपर्क से फैलती हैं। एंटीबायोटिक्स की एक निश्चित डॉज देकर इस बीमारी का इलाज किया जा सकता हैं परन्तु कुछ मामलों में सही इलाज न मिलने से इस घातक बीमारी को कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता हैं। 


क्या है माइकोप्लाज्मा जेनेटीलियम?
माइकोप्लाज्मा जेनेटीलियम के कारणों को पहचाना नहीं जा सकता लेकिन यह बीमारी पूरी तरह नई नहीं है। रोग कंट्रोल एंड रोकथाम केन्द्र के अनुसार, 1980 में पहली बार इस बीमारी की पहचान की गई थी। यह बीमारी क्लैमाइडिया(chlamydia) व प्रमेह (Gonorrhea) जैसी है। अगर इसके लक्षणों की बात करें तो क्लैमाइडिया के लक्षणों के साथ ही शारीरिक संबंध बनाने के बाद खून निकलना और यूरिन पास करते वक्त तेज दर्द होना अन्य आदि हैं। 


इस बीमारी से प्रभाविक लोगों को बांझपन, गुप्त अंगों में जलन अन्य आदि कई प्रॉबलम्स हो सकती हैं। एमजी का वायरस मुख्य तौर पर शारीरिक संबंधी बनाने से फैलता है। BASHH के अनुसार, यह बीमारी ओरल सेक्स के साथ भी फैल सकती हैं।

Content Writer

Sunita Rajput