सबसे खतरनाक शहर, किसी भी समय जा सकती है जान!

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2017 - 12:42 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): दुनिया में एक तरफ जहां सबसे खूबसूरत शहर हैं। वहीं कई शहर एेसे भी हैं यहां जाना खतरे से खाली नहीं। इन शहरों में हर समय मौत का खतरा मंडराता रहता हैं। हाल में ही सबसे खतरनाक शहरों की एक लिस्ट सामने आईं हैं। मर्डर और रेप के आधार पर इस लिस्ट को तैयार किया गया है। आज हम आपको बताते हैं दुनिया के सबसे खतरनाक शहर। 

1. बगदाद, इराक
बगदाद दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक हैं लेकिन अब यहां पर्यटकों का जाना सुरक्षित नहीं। 

2. कराकस, वेनेज़ुएला
नेजुएला की कैपिटल कराकस भी इस लिस्ट में शामिल हैं। यहां पर कई मर्डर केस और रेप के मामले सामने आ चुके हैं। यह देश आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है। 

3. अकापुल्को, मेक्सिको
लिस्ट के हिसाब से अकापुल्को में मर्डर केस अधिक देखने को मिलते हैं। यहां पर हर समय मौत का डर लग रहता है। 

4. सिउदाद विक्टोरिया, मेक्सिको
मेक्सिको का शहर सिउदाद विक्टोरिया में कई मर्डर के केस सामने आ चुके हैं। यहां पर रहना सुरक्षित नहीं। 

5. काबुल, अफगानिस्तान 
काबुल अधिकतर हिंसा के लिए जाना जाता है। यह आज भी कई अलग-अलग फौजों की गोलियों और तोपों की आवाज से गूंज उठता है। 

Punjab Kesari