इन जगहों में सबसे ज्यादा रहती हैं भीड़

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2017 - 05:04 PM (IST)

ट्रैवलिंगः हर शहर की अपनी अलग पहचान होती है। कुछ शहर खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं तो कई ट्रैफिक जाम के लिए। वैसे तो आजकल हर शहर में ट्रैफिक देखने को मिलता है। ट्रैफिक जाम आजकल आम हो गया है। आज हम आपको कुछ एेसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

1.ताइनान 
ताइवान में स्थित ताइनान में ट्रैफिक जाम आम है। दरअसल, यह शहर पूर्ण रूप से व्यवस्थित नहीं है, जिसके कारण यहां अधिक भीड़ होती है। 

2. रियो डी जेनेरो
यह शहर ओलंपिक खेलो के आयोजन के लिए हमेशा चर्चा में रहता है। एक शोध के मुताबिक यहां पर हर व्यक्ति रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या को झेलता है।

3. बुखारेस्ट
बुखारेस्ट को रोमानिया यूरोप का सबसे बिजी शहर माना जाता है। इस खूबसूरत शहर ट्रैफिक के लिए बदनाम है।

4. इस्तांबुल 
यह शहर ट्रैफिक जाम के लिए बहुत बदनाम है। ट्रैफिक जाम के चलते यहां लोगों को कई परेशानियां का सामना करना पड़ता है।

5. बैंकॉक थाईलैंड
बैंकॉक बहुत ही खूबसूरत शहर है लेकिन यहां ट्रैफिक की समस्या आम है। स्थानीय लोग घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहते हैं। 

Punjab Kesari