किंग ऑफ पॉप Michael Jackson के 'बर्थ एनिवर्सरी' पर देखें उनके घर की अनदेखी तस्वीरें!

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 02:55 PM (IST)

अपनी डांसिंग और सिंगिग से सबको दीवाना बनाने वाले माइकल जैक्सन अगर आज हमारे बीच होते तो अपना 60 वां बर्थडे मना रहे होते। आपको बता दें, किंग ऑफ पॉप यानी माइकल का जून 2009 में अचानक निधन हो गया था। उनकी मौत आज भी एक रहस्य की तरह बनी हुई है। जब तक वह जीवित रहे उन्होंने शहनशाह की तरह अपनी जिदंगी जी। उनके घर में वह सारी सुख-सुविधाएं मौजूद थी जो एक राजमहल में होती है। आइए देखते हैं माइकल के घर की तस्वीरें। 

Pc:AD

अंदर से कुछ एेसा दिखाता है माइकल का घर 

परफैक्ट तरीके से सजा यह घर किसी राजमहल से कम नहीं है। 

अगर हम यूं कहें कि माइकल ने अपनी एक छोटी और खूबसूरत दुनिया बनाई थी तो कुछ गलत नहीं होगा। वह जिस घर में रहते थे उसका नाम Neverland Ranch है। 2698 एकड़ में फैला यह घर लॉस एंजेल्स में है। इसको French Normandy स्टाइल में बनाया गया है। 

माइकल के Neverland Ranch में एक नदी भी है। 

माइकल के घर में 6 बेडरूम, पूल हाउस, 3 गेस्ट हाउस, टेनिस कोर्ट है। इतना ही नहीं, उनके घर में 5500 स्क्वॉयर फीट में थिएटर और स्टेज भी बना है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो माइकल ने यह प्रॉपर्टी लोन में ली थी, जिसे वह समय पर चुका नहीं पाए।

2009 में उनकी मृत्यु के बाद कॉलोनी कैपिटल को डेढ़ अरब रुपए में खरीद लिया गया था। 


 

Content Writer

Nisha thakur