ट्रंप की बीवी और बेटी के 'देसी अंदाज' ने जीता भारतीयों का दिल
punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 07:20 PM (IST)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी और बेटी के साथ सोमवार को दो दिन के भारत दौरे के लिए पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया, अब वो अमेरिका वापिसी के लिए रवाना भी हो चुके हैं। भारत दौरे के वक्त डोनाल्ड ट्रंप ने तो सुर्खियां बटोरी ही लेकिन उनकी पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका ट्रंप भी चर्चा में रही जिसकी वजह रहा उनका ड्रेसिंग स्टाइल...!
भारत में एंट्री के वक्त मेलानिया ट्रंप ने व्हाइट जंपसूट तो पहना लेकिन उसे इंडियन टच देने के लिए ग्रीन कलर के बनारसी स्कार्फ को बेल्ट स्टाइल में अपनी कमर पर बांधा जोकि उन्हें इंडियन टच तो दे रहा था साथ ही स्टाइलिश भी लग रहा था।
तभी से सोशल मीडिया पर उनकी इस लुक तस्वीरें खूब वायरल हो रही, खास बात है कि लोगों को उनका यह स्टाइल पसंद भी खूब आया। इसके अलावा मेलानिया व्हाइट ड्रेस और पिंक कलर के गाउन में भी नजर आ चुकी हैं। चलिए देखते है उनकी इन लुक्स की भी एक झलक...
फर्स्ट लेडी मेलानिया की यह दोनों ड्रेस एक ही डिजाइनर CAROLINA HERRERA द्वारा डिजाइन थी।
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी अपनी ड्रेस के जरिए लोगों को इम्प्रेस करने में कामयाब रही।
इस मौके पर इवांका ने मशहूर इंडियन डिजाइनर अनीता डोंगरे की क्लेकशन से ली व्हाइट सिल्क शेरवानी पहनी। बता दें कि पश्चिम बंगाल की सिल्क से बनी यह सिंपल शेरवानी इवांका को क्लासी लुक दे रही थी। हालांकि, इवांका इस शेरवानी के अलावा अन्य ड्रेसेज मेें भी नजर आई, मगर उनकी इस लुक की चर्चा ज्यादा रही।
डिजाइनर ने इवांका की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा कि शेरवानी एक एवरग्रीन ड्रेस हैं जिसका स्टाइल 20 वर्ष पहले तैयार किया गया। खुशी कि बात है कि आज भी शेरवानी का यह स्टाइल पसंद किया जाता है जोकि रॉयल टच देता है।
बता दें कि इससे पहले डचेस ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन, बेल्जियम की रानी मैथिल्डे, कनाडा की फर्स्ट लेडी सोफ़ी ग्रेगोइरे ट्रुडो और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन भी डिजाइनर अनीता डोंगरे की ड्रेस में नजर आ चुकी है। बता दें कि अनिता डोंगरे की कलेक्शन में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।
इवांका की यह फ्लोरल ड्रेस इंडियन डिजाइनर रोहित बल द्वारा डिजाइन की गई। उन्होंने यह अनारकली सूट राष्ट्रपति भवन में डिनर पार्टी के दौरान पहना।
उनके इस अनारकली की खूब चर्चा हो रही हैं। खासियत यह है कि यह मामूली नहीं बल्कि सोने के तारों से डिजाइनर किया गया था। आपको बता दें कि ये अनारकली सूट रोहित बल के गुलदस्ता कलेक्शन में से था, जिसे साल 2018 में ही लॉन्च किया गया था।