अर्जुन को लेकर ऐसा था Malaika के बेटे का रिएक्शन, उम्र पर एक्ट्रेस बोली 'भाड़ में जाओ'

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2019 - 07:07 PM (IST)

इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के प्यार के चर्चे पूरे बॉलीवुड में छाए हुए है। अर्जुन के बर्थ डे पर मलाइका ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस किया। दरअसल, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर की, जिसमें दोनों हाथों में हाथ डाले दिखाई दे रहे है। इसके बाद दोनों लगातार सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार दिखा रहे है। 

 

अर्जुन से अफेयर को लेकर बोली मलाइका

हाल में ही एक इंटरव्यू में मलाइका ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। मलाइका ने कहा कि जब उनका तलाक हुआ था तब उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह दूसरे रिश्ते में जाना चाहती हैं या नहीं। उन्हें इस बात का डर था कि कही दोबारा उनका दिल ना टूट जाए लेकिन वह प्यार का अहसास करना भी चाहती थी। 

रिश्ते पर बताया कैसा था बेटे अरहान खान का रिएक्शन 

उन्होंने यह भी बताया कि जब उनके बेटे अरहान खान को अर्जुन के साथ उनके रिश्ते के बारे में पता चला तो उसका रिएक्शन कैसा था। मलाइका ने कहा- 'किसी भी परिस्थिति में ईमानदार रहना ज़रूरी है। अपने करीबियों को ये बताना ज़रूरी होता है कि आपकी ज़िंदगी में क्या चल रहा है। उन्हें चीजों को समझने के लिए समय देना चाहिए। हमने इस बारे में बात की। मुझे खुशी है कि मेरे करीबियों ने मुझे समझा और अब सब खुश हैं।'

उम्र के फासले पर तोड़ी चुप्पी

अपने और अर्जुन की उम्र के अंतर पर मलाइका ने लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया। मलाइका ने कहा- ''जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो उम्र के अंतर से फर्क नहीं पड़ता। रिश्ते में दो दिमाग और दिलों का कनेक्ट होना ज़रूरी होता है। हम ऐसे समाज में रहते हैं, जो समय के साथ बदलना नहीं चाहते। बड़ी उम्र का लड़का अगर अपने से कम उम्र की लड़की के संग रोमांस करता हो तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन अगर लड़की उम्र में बड़ी है तो उसे डेस्परेट और बुड्ढी कहा जाता है।'' उनके लिए मेरे पास बस एक ही शब्द है 'भाड़ में जाओ'

जल्द ही शादी करने वाले हैं दोनों 

मलाइका और अर्जुन की बढ़ती नजदीकियों को देखकर लगता है कि अब यह जल्द ही शादी करने वाले है। इन दोनों की शादी का इंतजार उनके फैंस को बेसब्री से हैं।


 

Content Writer

Sunita Rajput