यह है फ्रांस के राष्ट्रपति की Love Story

punjabkesari.in Friday, May 12, 2017 - 10:33 AM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- शादी के लिए हर किसी के मन में कई सपने होते हैं। आम इंसान हो,फेमस सैलिब्रिटी या फिर कोई राजनेता। हर किसी के मन में अपने पार्टनर को लेकर बहुत-सी इच्छाएं होती हैं लेकिन यह बात भी सच है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। कभी भी और किसी भी उम्र में प्यार हो सकता है। दुनिया के सामने ऐसी बहुत-सी मिसाल हैं, जिन्होने अपने प्यार के लिए न तो उम्र की परवाह की और न ही दुनिया की। 
 


फ्रांस के नए राष्ट्रपति आजकल अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में छाए हुए हैं। 39 साल के इमानुएल मैक्रोन(Emmanuel Macron) फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति हैं। मजे की बात यह है कि मैक्रॉन किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं रखते हैं। उनकी जीत के अलावा मैक्रोन की लव स्टोरी भी खूब चर्चा में हैं। फ्रांस की प्रथम महिला यानि मैक्रोन की पत्नी ब्रिजिट ट्रॉगनेक्स(Brigitte Trogneux)  उनसे 24 साल बड़ी है। वह अच्छी राजनीतिक समझ और अच्छी सूझ-बूझ वाली महिला है। वह पूरी तरह से अपने पति के राजनीतिक करियर में योगदान दे रही हैं। 

इमानुएल मैक्रोन और ब्रिजिट ट्रॉगनेक्स की लव स्टोरी

इमानुएल मैक्रोन और ट्रॉगनेक्स की मुलाकार उनके हाई स्कूल में हुई थी। वह मैक्रोन की टीचर थी। उनसे पढ़ते हुए दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। हालांकि ट्रॉगनेक्स पहले से शादीशुदा थी और 3 बच्चों की मां हैं। इसके बावजूद इन दोनों ने उम्र की परवाह न करते हुए शादी की। इमानुएल का जन्म 21 दिसंबर 1977 में हुआ था और ब्रिजिट का जन्म 13 अप्रैल 1953 में हुआ था।
 

Punjab Kesari